अब रणबीर कपूर के बाद विक्की कौशल संग रोमांस करेंगी तृप्ति डिमरी? तस्वीरें देख फैंस बोले- 'ये कॉपी करता है'

Tripti Dimri Vicky Kaushal Movie: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग की वजह से खूब सुर्खयां बटोर रहे हैं। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन्स देने पर तृप्ति डिमरी की मानों किस्मत चमक गई। एक्ट्रेस को फैंस ने अब नेशनल क्रश घोषित कर दिया।

फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी का भले ही बहुत कम स्क्रीम टाइमिंग था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया। इस फिल्म के बाद से तृप्ति डिमरी को लगातार नए ऑफर्स मिल रहे हैं। जी हां जल्द ही नेशनल क्रश को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। रणबीर कपूर के साथ रोमांस करने के बाद अब वह जल्द ही अपनी विक्की कौशल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Tripti Dimri

सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे। ये वायरल तस्वीरें फिल्म मेरे महबूब मेरे सनम के गाने की हैं। इसकी शूटिंग क्रोएशिया में हुई हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि विक्की और तृप्ति कोई रोमांटिक गाना शूट कर रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आए।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये तस्वीरें साल 2022 की हैं जो कि एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि ये फिल्म को अगले साल 2024 में रिलीज हो जाएगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक रिलीज डेट की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी।

जैसे ही इंस्टैंट बॉलीवुड ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, जो रणबीर छोड़ देता है वह विक्की पकड़ लेता है। एक ने लिखा, ये हमेशा रणबीर को कॉपी करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फालतू का हाइप दिया हुआ इसको'। एक ने लिखा, 'लगता है फिर से कोई हीरोइन रिप्लेस हो गई।' इस तरह से कमेंट कर नेटिजेन्स दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+