'KISS के लिये ऑफर किए 5000 रुपये...', उड़ाते थे मजाक, Oneindia पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

Shubhi Sharma Struggle: एक ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस, जिसने कभी जिंदगी खत्म करने की ठान ली थी। जहां भी गई हर किसी ने मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर इन सबसे ऊपर उठकर एक्ट्रेस ने अपना नाम कमाया। अब उन्हें दुनिया की बातों से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता।

शुभी ने सुनाई स्ट्रगल की दास्तां
ये एक्ट्रेस हैं शुभी शर्मा। वही शुभी जिनका नाम इन दिनों अभिषेक कुमार को लेकर भी चर्चा में है। खतरों के खिलाड़ी में अपना दम खम दिखा रहे अभिषेक को लेकर शुभी के आरोप हैं कि उन्होंने फीलिंग्स के साथ खिलवाड़ किया है। अब वनइंडिया हिंदी संग खास बातचीत में शुभी ने अपने बुरे दौर पर बात की है।

Shubhi Sharma

बचपन से एक्ट्रेस बनना था सपना
शुभी बताती हैं कि जिंदगी उनके लिए हमेशा से इतनी भी आसान नहीं रही। कई बार ऐसा हुआ कि उन्होंने अपनी जान तक देने की कोशिश की। शुभी बताती हैं कि कोरोना के वक्त उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है। वैसे तो सपना बचपन से ही था मगर इस बात की हमेशा से शर्म रही कि घरवाले क्या सोचेंगे।

'मां के पर्स से निकाले पैसे'
फिर कोरोना आया तो लगा कि बस बहुत हुआ। ठान लिया कि घर से निकलना है। फिर क्या था, शुभी ने अपनी मां के पर्स से 9,000 रुपये लिये और वे सीधे मुंबई आ पहुंची। मगर असली स्ट्रगल तो यहां आकर शुरू हुआ, जब समझ में आया कि जिंदगी यहां बिल्कुल भी आसान नहीं है।

मुंबई आकर समझ आई सच्चाई
मुंबई आने के बाद शुभी ने देखा कि कैसे लोग यहां पर स्ट्रगल करने आते हैं। जो लोग 15-20 सालों में नहीं कर सके, वो मैं क्या कर लूंगी। फिर एक दिन मैंने प्रोडक्शन हाउस का पता किया। फिर लगा कि मुझे पहले नौकरी करनी चाहिए क्योंकि पैसे की सख्त जरूरत थी।

KISS करने के पैसे ऑफर करते थे लड़के
इसके बाद मैंने कॉल सेंटर में नौकरी अप्लाई करनी शुरू कर दी मगर वहां लोगों ने मजाक उड़ाना, नेगेटिव कमेंट्स करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि तुम तो लड़की जैसी दिखती हो तो किसी ने कुछ कहा। पीजी में जहां मैं रहती थी, वहां भी लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया। लड़कों ने कहा कि हमें किस करने दो हम तुम्हें 5,000 रुपये देंगे, 10,000 रुपये देंगे।

फिर मुझे ट्रांस कम्यूनिटी मिली। मैंने उनके साथ जा-जाकर पैसे भी मांगने शुरू कर दिये। पैसों की इतनी जरूरत थी कि मैंने सेक्स वर्कर का भी काम किया। इस तरह मुंबई में दिन काफी बुरे गुजरे।

पूरी कास्ट को रीप्लेस कर दिया गया
शुभी बताती हैं कि एकता कपूर ने उन्हें एक फिल्म में भी साइन कर लिया था, जिसमें मुझे लीड रोल मिला था। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि पूरी कास्ट को ही रीप्लेस कर दिया गया। जब शुभी से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक इसका कारण पता नहीं चल पाया।

'मेरे कंपीटिशन में ट्रांस महिला थीं जिसने...'
फिल्म में जिसने मेरी जगह लीड रोल किया, उसने भी एक बार जिक्र नहीं किया कि उसके कंपीटीशन में एक ट्रांस महिला थीं। शुभी कहती हैं कि आज उन्होंने सबके साथ इतना काम कर लिया है कि जब भी ट्रांस पर आधारित किसी फिल्म के लिए लीड रोल की जरूरत होती है तो मेकर्स की फर्स्ट चॉइस वही होती हैं।

ट्रांसजेंडर्स को हक दिलाना चाहती हैं शुभी
शुभी ने जिंदगी में कई तरह के उतार चढ़ाव देखे मगर आखिरकार वे अपने करियर में अच्छा कर रही हैं। अभिषेक कुमार को लेकर दिये बयान के चलते कई लोग उन्हें बुरा भला कह रहे हैं तो ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो शुभी को सपोर्ट कर रहे हैं। शुभी का मानना है कि वे समाज में ट्रांसजेंडर्स को उनका हक दिलाना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि ट्रांस वुमन को समाज में अच्छी नजरों से देखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+