Khuda Haafiz Chapter 2: 'खुदा हाफिज 2' का रिलीज हुआ ट्रेलर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म 'खुदा हाफिज: चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पिछली फिल्म 'खुदा हाफिज' का सीक्वल है।
मुंबई, 8 जून: बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की मशहूर फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, इस बार विद्युत जामवाल का इसमें अलग अंदाज नजर आएगा। बता दें कि, इसका पहला पार्ट 'खुदा हाफिज' साल 2020 में डिज्नी + हॉटस्टार में रिलीज हुआ था।

इस ट्रेलर की शुरूआत काफी धमाकेदार होती है। विद्युत जामवाल कहते हैं कि, 'जब किसी आदमी को इतना मजबूर कर दिया जाए न कि उसे अंजाम की परवाह न रहे, ऐसे ही लोग आगे चलकर बाहुबली बनते हैं।' ट्रेलर में तीन लोगों का एक हंसता-खेलता परिवार दिखाया है। जिसमें एक दिन स्कूल के बाहर से नंदिनी का अपहरण हो जाता है। जिसके बाद विद्युत जामवाल बेटी की तलाश में निकलते हैं। ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है।
इसमें कोई शक नहीं कि, ये फिल्म एक्शन औऱ इमोशन से भरपूर होगी। इस ट्रेलर में समीर और नरगिस की प्रेम कहानी को भी दर्शाया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 जुलाई को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications