फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर हुआ रिलीज, आग से खेलते नजर आए रणबीर कपूर
फिल्म 'ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन शिवा' का ट्रेलर बहुत ही दमदार है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स बहुत ही शानदार हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये मूवी एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होगी।
मुंबई, 15 जूनः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी रीयल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आज थोड़ी देर पहले रिलीज हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय अभिनीत अपनी मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर जारी किया। फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन शिवा' का ट्रेलर बहुत ही दमदार है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स बहुत ही शानदार हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये मूवी एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होगी। फिल्म की कहानी शिवा पर आधारित है, जिसका किरदार रणबीर कपूर ने निभा रहे हैं। फिल्म का लीड किरदार शिवा ईशा (आलिया भट्ट) से प्यार करता है।

ब्रह्मास्त्र की खोज में है शिवा
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि शिवा के पास एक शक्ति है। इस शक्ति के होने की वजह से वह आग से नहीं जल सकता। इसका अहसास उसे एक नदी के घाट पर होता है। इसके बाद उसे पता चलता है कि उसका ब्रह्मास्त्र से एक रहस्यमय संबंध है और उसके भीतर एक महान शक्ति है जिसे वह अभी तक नहीं समझ पाया है। वह है- अग्नि की शक्ति। इसके बाद वह अस्त्रों की दुनिया में शामिल हो जाता है और बदले में, ब्रह्मांड के दिव्य नायक के रूप में अपने भाग्य की खोज करने लगता है। अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अस्त्र रूप में शिवा की रक्षा करने के लिए भेजा जाता है। एक्ट्रेस मौनी रॉय इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। वह फिल्म में विलेन बनी हैं। वह ब्रह्मास्त्र को हासिल करना चाहती हैं। इसके लिए वह शिवा के पीछे अपनी सेना भेजती हैं।
वीएफएक्स की हो रही है तारीफ
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन का किरदार शिवा को बताता है कि वह अस्त्रों की इस दुनिया से कैसे जुड़ा है और फिर शिवा किस तरह से अग्नि शक्ति रूप में ब्रह्मास्त्र ग्रहण करता है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस बड़े ही उत्साहित होकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी लोग फिल्म के वीएफएक्स इफेक्ट की जमकर तारीफें कर रहे हैं। एक फैन ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कमेंट करेत हुए लिखा है- वीएफएक्स बेहतरीन है किसी भी भारतीय फिल्म में इस तरह के वीएफएक्स को कभी नहीं देखा गया। वहीं कई फैंस इसकी तुलना हॉलीवुड की सुपरपावर फिल्मों से न करने की गुजारिश कर रेह हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसकी तुलना मार्वल से न करें। मार्वल इस तरह की फिल्में बहुत बड़े बजट के साथ बनाता है। मुझे गर्व है कि भारतीय सिनेमा अब बदल रहा है और कम बजट में भी इस तरह की फिल्में तैयार हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications