Toxic Teaser Release: 'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर रिलीज, इंटेंस अवतार में लौटे KGF स्टार Yash
Toxic Teaser Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में शुमार यश ने अपने 40वें जन्मदिन पर फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' का दमदार टीजर आखिरकार रिलीज हो चुका है।
'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' का टीजर रिलीज
नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले ही पैन-इंडिया लेवल पर चर्चा में थी और अब टीजर ने उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है।

यश के बर्थडे पर हुआ बड़ा धमाका
आज यानी 8 जनवरी 2026 को यश के जन्मदिन पर जिस बड़े ऐलान का इंतजार किया जा रहा था वो आखिरकार पूरा हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म 'टॉक्सिक' को एक भव्य पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया गया है जिसमें इंटरनेशनल टच भी साफ नजर आता है। टीजर देखकर साफ है कि ये फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
टीजर में 'राया' बनकर छा गए यश
-2 मिनट 51 सेकंड के इस टीजर में यश अपने अब तक के सबसे डार्क और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'राया' है, जिसे एक मास्टरमाइंड के रूप में पेश किया गया है।
-टीजर की शुरुआत एक श्मशान घाट से होती है, जहां मातम का माहौल है लेकिन अचानक हालात ऐसे बदलते हैं कि सब कुछ तूफान की तरह बिखर जाता है। इसके बाद यश की एंट्री स्क्रीन पर ऐसा असर छोड़ती है कि दर्शक पलभर के लिए भी नजर नहीं हटा पाते।
-रिलीज के कुछ ही मिनटों में टीजर को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं जो इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज को साबित करता है।
पोस्टर्स ने पहले ही बना दिया था माहौल
-टीजर से पहले मेकर्स ने यश का एक दमदार पोस्टर रिलीज किया था, जिस पर लिखा था- उस एक चीज का खुलासा जिसके बारे में आपको चेतावनी दी गई थी।
-इसके अलावा बीते दिनों 'टॉक्सिक' से जुड़े कई पोस्टर्स जारी किए गए थे जिनमें फिल्म की 5 प्रमुख एक्ट्रेसेस (कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणि वसंत और हुमा कुरैशी) की झलक दिखाई गई थी। इन पोस्टर्स ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी।
क्या 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'टॉक्सिक'?
-टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग यश की स्क्रीन प्रेजेंस, बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल ट्रीट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
-कई फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'KGF: चैप्टर 2' के बाद टॉक्सिक यश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। कुछ फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि ये फिल्म 'धुरंधर' के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
4 साल बाद बड़े पर्दे पर यश की धमाकेदार वापसी
'KGF: चैप्टर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थे। अब करीब 4 साल बाद वह 'टॉक्सिक' के जरिए थिएटर्स में वापसी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की सभी 5 एक्ट्रेसेस अपने अब तक के सबसे अलग और चैलेंजिंग किरदारों में दिखाई देंगी।
कब रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक'?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ सुपरस्टार यश की दमदार अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात ये है कि इसी दिन आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' भी थिएटर्स में रिलीज होने वाली है जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications