Toxic Teaser Out: यश के 'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर रिलीज, 59 सेकंड में मचाई तबाही
Toxic Teaser Out: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर रिलीज
फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और अधिक बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज यानी 8 जनवरी 2025 (बुधवार) को 'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। लोगों को टीजर बहुत पसंद आया है और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

यश के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ टीजर
फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर को कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। टीजर में एक्टर का रॉयल लुक देखने को मिल रहा है। टीजर में यश क्लब मे मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही हसीनों के बीच सूट-बूट में उनका लुक काफी कमाल का दिख रहा है।
यश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीजर
यश ने फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अनलीश्ड। इस टीजर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है और वह इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
59 सेकंड के टीजर में दिखा यश का दमदार लुक
59 सेकंड के टीजर में, सिगार पीते हुए यश को सफेद सूट और फेडोरा पहने हुए 'पैराइसो' नामक एक पॉश नाइट क्लब में जाते हुए नजर आते हैं। बार डांसर्स से भरे उस क्लब में यश एक लड़की के साथ नजदीकियां बढ़ाते हैं और शराब की बोतल अपने और उस पर उड़ेलते हैं, जिससे ये कंफर्म है कि उनका किरदार इस बार कुछ अलग ही नजर आने वाला है।
फिल्म का टीजर मचा रहा धमाल
फैंस को यश का ये नया लुक बेहद पसंद आया है। लोग फिल्म का टीजर देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म 'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं। वहीं केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
फिल्म में नजर आएंगी नयनतारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में पहले यश के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान नजर आने वाली थीं लेकिन कुछ मतभेदों के कारण उन्होंने इस मूवी को करने से मना कर दिया और बाद में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा को इस मूवी के लिए साइन किया गया है। नयनतारा इस फिल्म में यश की बड़ी बहन का किरदार निभाएंगी।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications