Best Horror Movies In 2022: ये हैं साल 2022 की हॉलीवुड की टॉप 5 हॉरर मूवीज, जरूर देखें लेकिन अकेले नहीं
Best Horror Movies In 2022: साल 2022 में हॉलीवुड की इन टॉप 5 हॉरर फिल्मों ने लोगों के मन में ऐसा डर पैदा किया कि लोग आज भी इनके बारे में सोचकर डरने लगे हैं। इन 5 फिल्मों को एकबार जरूर देखें।
Best Horror Movies In 2022: साल 2022 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। साल के आखिरी महीने दिसंबर में आप इस बार कई तरह की फिल्में देख अपना एंटरटेनमेंट जरूर कर लें। साल 2022 में रिलीज हुईं कई हॉलीवुड फिल्मों ने लोगों के दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी है। हालांकि हॉरर फिल्मों को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखा जाता है। खासतौर पर युवा जनरेशन हॉरर फिल्में देखना पसंद करती है। डर के बीच दर्शक इस दुनिया में जाने की इच्छा रखते हैं और एक काल्पनिक दुनिया को जमकर इन्जॉय करते हैं। हॉलीवुड में सबसे ज्यादा इस जोनर की मूवीज देखने को मिलती हैं। हॉरर मूवीज की एक खास बात यह होती है कि इसमें कहानी इस तरह से गढ़ी जाती है कि हर देखने वाला होने वाली घटनाओं को खुद के आस पास महसूस करता है। साल 2022 में भी ऐसी कई फिल्में आई, जिन्होंने दर्शकों को अपनी सीट से हिलने तक नहीं दिया। आइए आपको बताते हैं इस साल की अब तक की टॉप 5 हॉरर फिल्मों के बारे में।
बोन्स एंड ऑल
फिल्म 'बोन्स एंड ऑल' के डायरेक्टर लुका गुडागिनिओ हैं। इस फिल्म में मैरेन नाम की महिला की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में मौजूद थ्रिलर और हॉरर लोगों को अंत तक बांधे रखता है। फिल्म में टिमोथी, टेलर रसेल, मार्क रेलेंस, किंडले कोफी ने भी अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म गत 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
बारबरेन
फिल्म 'बारबरेन' एक जबरदस्त हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द गिर्द घूमती है, जो इस बात से परेशान है कि वह जिस किराए के घर पर रहती है, वहां कुछ ठीक नहीं है। इस फिल्म के डायरेक्टर जैक क्रेगर हैं। इस फिल्म में जॉर्जिना कैम्पबेल, बिली स्कार्सगार्ड, जस्टिन लॉन्ग, मैथ्यू पैट्रिक नजर आएंगे। ये फिल्म गत 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
पर्ल
अगर आपको एक अच्छी हॉरर फिस्म देखनी है तो आप इस साल रिलीज हुई फिल्म 'पर्ल' देख सकते हैं। इस फिल्म की पृष्ठभूमि साल 1918 पर आधारित है। इस हॉरर फिल्म की कहानी एक यंग महिला के इर्द गिर्द घूमते हुए सस्पेंस और डर पैदा करती है। फिल्म टी वेस्ट के निर्देशन में बनी है। इसमें मिया गोथ, डेविड कोरेंसवेट, मैथ्यू ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। ये फिल्म गत 16 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
नोप
फिल्म 'नोप' एक जबरदस्त हॉरर फिल्म है। कैलिफोर्निया के एक आईलैंड पर इस फिल्म की कहानी को दिखाया गया है। इस हॉरर-मिस्ट्री मूवी में कई ऐसे पल आते हैं, जब दर्शक अपनी सीट से हिल नहीं पाते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर जॉर्डन पीले हैं। इस फिल्म में डेनियल, केके पॉल्मर, ब्रेनडॉन पीरिया, माइकल जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म गत जुलाई महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिलहाल इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
एक्स
अगर आपका मन एक अच्छी हॉरर फिल्म देखने का कर रहा है कि तो आप फिल्म 'एक्स' देख सकते हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि टेक्सस में कुछ यंग फिल्ममेकर्स का ग्रुप एक एडल्ट फिल्म की शूटिंग के लिए जाते हैं। इसके बाद फिल्म की कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है। इस फिल्म को टी वेस्ट ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में मिया, जेना, ब्रिटनी स्नो अहम किरदार में हैं। ये फिल्म गत मार्च 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिलहाल आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications