ये हैं बॉलीवुड के टॉप 5 फैशन डिजाइनर्स, पैसों के मामले में बड़े बड़े बिजनेसमैन को भी देते हैं मात
5 Fashion Designers of Bollywood: बॉलीवुड फिल्मों के एक्टर-एक्ट्रेसेस अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक को लेकर भी लोगों के बीच एक क्रेज पैदा करते हैं। इन एक्टर्स को खूबसूरत बनाने में मेकअप आर्टिस्ट के साथ साथ फैशन डिजाइनर्स का भी बहुत बड़ा रोल होता है। ये फैशन डिजाइनर्स सेलेब्स के साथ साथ देश को भी रिप्रेजेंट करते हैं। इनके डिजाइन किए गए कपड़ों की पहचान इंटरनेशनल लेवल पर भी होती है।
आपको बता दें कि कई फैशन डिजाइनर्स ने तो कड़ी मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। ये फैशन डिजाइनर्स बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक के लिए कपड़े डिजाइन करते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के 5 टॉप फैशन डिजाइनर्स के बारे में जिनकी कुल नेटवर्थ आपके होश उड़ा सकती है।

रितु कुमार
मशहूर फैशन डिजाइनर रितु कुमार एक ऐसी महिला डिजाइनर हैं जिन्होंने न सिर्फ भारतीय संस्कृति को नया रूप दिया है बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर पहचान भी दिलाई है। कोलकाता के एक छोटे शहर से मात्र 50 हजार रुपये से बिजनेस की शुरुआत करने वालीं रितु कुमार आज के समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। रितु कुमार ने माधुरी दीक्षित नेने, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, कृति सैनन, तापसी पन्नू और विद्या बालन जैसी एक्ट्रेसेस के कपड़े डिजाइन किए हैं। इतना ही नहीं ब्रिटेन की राजकुमारी प्रिंसेस डायना तक रितु कुमार के डिजाइन किए गए कपड़ों की फैन थीं।
अनामिका खन्ना
सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर की पसंदीदा डिजाइनर्स में से एक हैं। अनामिका पहली भारतीय डिजाइनर हैं, जिनके पास एक इंटरनेशनल लेबल, 'एना-मिका' है। बिजनेस ऑफ फैशन (बीओएफ) के तहत आने के बाद, अनामिका को वेस्टर्न तकनीकों के साथ भारतीय स्टाइल के सम्मिश्रण के लिए जाना जाता है। अनामिका अपने डिजाइन्स में रॉयल टच ऐड करने के लिए भी मशहूर हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस से लेकर अंबानी परिवार की लेडीज तक, इनके डिजाइन किए कपड़ों में अक्सर देखी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनामिका खन्ना आज के समय में करीब 600 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने फैशन की दुनिया में अपना सफर बतौर मॉडल शुरू किया था लेकिन आज वह एक फेमस फैशन डिजाइनर बन गए हैं। मनीष कई सालों से बॉलीवुड सेलेब्स के लिए कपड़े डिजाइन कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने माइकल जैक्सन, जीन-क्लाउड वैन डेम, रीज विदरस्पून और काइली मिनोग जैसी कई हॉलीवुड हस्तियों के साथ भी काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीष मल्होत्रा करीब 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
सब्यसाची मुखर्जी
जब भी ग्लैमर वर्ल्ड में भारतीय फैशन डिजाइनर की बात होती है तो लोगों को सबसे पहले बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नाम याद आता है। सब्यसाची मुखर्जी अपने शानदार वेडिंग कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सब्यसाची मुखर्जी आज के समय में करीब 115 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
मसाबा गुप्ता
हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना देखने वाली इस स्टारकिड ने अचानक ही फैशन की दुनिया में अपने कदम जमा लिए। आज मसाबा के देशभर में स्टोर्स हैं और इनकी क्लाइंट लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं। मसाबा गुप्ता की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications