इंस्टाग्राम पर टॉप-10 की लिस्ट में 8 महिलाओं का दबदबा, जानें किन दो मर्दों को मिली जगह
Top 10 Most Followed Indians on Instagram: कई स्टार्स और राजनेता ऐसे हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी इतनी तगड़ी है कि इनके फैंस सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के कोने-कोने में बैठे हुए हैं। ऐसे भारतीय लोगों की बात करें तो हाल ही में एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें 10 ऐसे भारतीय लोगों के नाम हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। मगर हैरानी की बात है कि इस लिस्ट में सिर्फ और सिर्फ दो ही मर्दों का नाम शामिल है बाकि 8 महिलाएं हैं।
इस लिस्ट में जो भी नाम शामिल हैं, उनमें ज्यादातर लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। इसमें इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक खूबसूरत हसीनाओं का नाम शामिल है। 8 महिलाएं इस लिस्ट में शामिल हैं और सिर्फ 2 ही मर्द। ऐसे में चलिये आपको बताते चलें कि इस लिस्ट में किन-किन लोगों का नाम शामिल है, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है।

सबसे पहले तो बात करते हैं नंबर 10 की, जिसमें नाम आता है, जैकलीन फर्नांडीज का। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 70.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यानी कि 7 करोड़ 20 लाख। जैकलीन की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें यहां कितने सारे लोग फॉलो करते हैं।
9वें नंबर पर नाम आता है उर्वशी रौतेला का। उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर 73.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस का नाम कई बार मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत संग भी जुड़ा है। और अकसर वे अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उर्वशी की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं।
8वें नबर पर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम आता है। नेहा को इंस्टाग्राम पर 78.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी काफी तगड़ी है। बता दें कि टॉप 10 की इस लिस्ट में अकेली सिंगर नेहा कक्कड़ ही हैं, जो टॉप 10 की लिस्ट में जगह बना पाई हैं।
7वें नंबर पर नाम आता है बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा दीपिका पादुकोण का। दीपिका जितनी खूबसूरत हैं उनती ही टैलेंटेड भी हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 79.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। दीपिका की सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
6वें नंबर पर कैटरीना कैफ की पॉपुलैरिटी है, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 80.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। कैटरीना ने सिनेमा इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद भले ही फिल्मों से दूर हैं मगर वे अकसर पैपराजी के कैमरे में कैद होती रहती हैं।
5वें नंबर पर आलिया भट्ट का नाम आता है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 84.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सेकेंड हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार हैं।
4थे नंबर पर शक्ति कपूर की खूबसूरत बेटी श्रद्धा कपूर का नाम आता है। श्रद्धा को इंस्टाग्राम पर 90.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। श्रद्धा की मासूमियत पर करोड़ों लोग फिदा हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट्स का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
3सरे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आता है। पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 91.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। पीएम मोदी की विदेशों में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका अंदाज हर किसी को पसंद आता है।
दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 91.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार भी हैं।
सबसे पहले नंबर पर नाम आता है देश के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का। जो न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि डैशिंग पर्सनैलिटी से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। विराट की पर्सनैलिटी ही ऐसी है कि लड़कियां उनपर दिल हार बैठती हैं। विराट को इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इस संख्या से आप समझ सकते हैं कि विराट को कितने लोग प्यार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications