Manisha Rani का टोनी कक्कड़ से हो गया ब्रेकअप? अनबन की खबरों पर किया रिएक्ट, कहा- 'हम दोनों अब...'

Tony Kakkar Manisha Rani: बिग-बॉस ओटीटी 2 से फेमस हुई मनीषा रानी अब सोशल मीडिया स्टार भी बन चुकी हैं। हाल ही में वह डांस शो झलक दिखला जा 11 की विनर बनी थीं। जिसके बाद से मनीषा लगातार अपने करियर में बुलंदियां हासिल कर रही हैं। उन्हें एक के बाद एक कई सारे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं।

वहीं मनीषा रानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम नेहा कक्कड़ के भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ कई बार जोड़ा गया है। दोनों को एकसाथ कई पार्टियों और रेस्टोरेंट में देखा जा चुका है। हालांकि मनीषा और टोनी ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।

Manisha Rani

रिपोर्ट्स की मानें तो, मनीषा रानी टोनी कक्कड़ और उनके परिवार के काफी करीब थीं। अक्सर वह उनके घर आती-जाती रहती थीं। यही नहीं मनीषा ने टोनी के साथ एक म्यूजिक एल्बम 'जमना पार' में भी साथ काम किया है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। अब टोनी कक्कड़ ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर बात की।

टोनी कक्कड़ ने मनीषा रानी के संग अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने रेडियो मिर्ची संग बातचीत के दौरान कहा कि, 'हमने थोड़े वक्त के लिए #Tonisha पर ब्रेक लगा दिया है। मुझे नहीं लगता जिंदगी में कोई ऐसी भी चीज होती है जिससे आप हमेशा के लिए नाराज रह सकते हैं। देखते हैं आगे क्या होने वाला है।'

टोनी कक्कड़ ने अपने बयान में साफ कर दिया कि उन्होंने फिलहाल रिलेशनशिप से दूरी बना ली है। हालांकि कुछ फैंस अब भी यही चाहते हैं कि दोनों फिर से साथ आ जाएं। फैंस सोशल मीडिया पर #Tonisha हैश टैग से लगातार डिमांड कर रहे हैं कि दोनों साथ में म्यूजिक वीडियो करें। अब देखना होगा कि आखिर दोनों कब फिर से साथ आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+