Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सामंथा ने तलाक के बाद मिटाईं नागा के साथ की पुरानी यादें, सोशल मीडिया से कर दी सारी फोटो डिलीट

हैदराबाद, 28 अक्टूबर: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने 2 अक्टूबर को अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। दोनों ने एक दूसरे के अपने रिश्ते को विराम देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। वहीं अब इस रिश्ते में एक और कदम बढ़ते हुए एक्ट्रेस सामंथा ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति नागा चैतन्य की सभी तस्वीरें डिलीट हटा दी हैं।

नागा चैतन्या की यादों को मिटाया

नागा चैतन्या की यादों को मिटाया

साफ शब्दों में कहे तो साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद अपने पूर्व पति की यादों को इंस्टाग्राम अकाउंट से हमेशा के लिए मिटा दिया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन उसकी प्रोफाइल में अब नागा चैतन्या के साथ उसके एक भी पोस्ट नहीं है। यहां तक ​​कि साल 2019 की नागा के लिए उनकी सालगिरह की पोस्ट को भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है।

शादी से लेकर साथ हॉलिडे तक सभी फोटो डिलीट

शादी से लेकर साथ हॉलिडे तक सभी फोटो डिलीट

याद रहे कि साल 2019 में मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर सामंथा ने नागा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि 'तुम मेरे हो और मैं तुम्हारी हूं, हम जिस भी दरवाजे पर आएंगे, हम उसे एक साथ खोलेंगे। हैप्पी एनिवर्सरी पति। उन्होंने नागा चैतन्या के साथ शादी से लेकर साथ हॉलिडे मनाने के दौरान की सभी तस्वीरें शामिल थीं, जो अब उनके अकाउंट पर नहीं दिखने वाली।

2017 में शादी के बंधन बंधे थे सामंथा और नागा

2017 में शादी के बंधन बंधे थे सामंथा और नागा

याद रहे कि कई सालों तक डेटिंग करने के बाद सामंथा और नागा ने 2017 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। इस जोड़े ने हिंदू और ईसाई धर्म के मुताबिक शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। वहीं हाल ही में अलग होने की घोषणा करते हुए सामंथा और नागा ने अपना-अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद हमने अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है।

तलाक के बाद वेकेशन पर सामंथा

तलाक के बाद वेकेशन पर सामंथा

बता दें कि हाल ही में अपने तलाक के फैसले के बाद सामंथा वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने सबसे पहले चार धाम यात्रा की। जहां बद्रीनाथ , केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद एयरपोर्ट से फोटो शेयर करते फैंस को बताया कि वह विदेश यात्रा पर जा रही हैं, जिसके बाद पता चला है कि वो इन दिनों दुबई में वेकेशन मना रही हैं।

सामंथा ने दिया था ट्रोलर्स को करारा जवाब

सामंथा ने दिया था ट्रोलर्स को करारा जवाब

वहीं तलाक की खबरों के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपना दर्द जाहिर करते हुए बहुत कुछ बोला था। उन्होंने अपने आलोचकों को करार जवाब देते हुए लिखा था कि यह एक बेहद दर्दनाक प्रोसेस है। प्लीज, मुझे इससे उबरने का मौका दीजिए। मुझ पर पर्सनल अटैक करना बेहद कठोर हैं। फिलहाल तलाक के बाद एक्ट्रेस अपने करियर पर फोकस करने में लगी हुई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+