एक्ट्रेस यशिका आनंद ने बताई एक्सीडेंट के बाद खुद की हालत, अब 5 महीनों तक बेड पर कटेंगे दिन
चेन्नई, 04 अगस्त: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस यशिका आनंद को पिछले महीने एक गंभीर रोड एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा था। उनकी कार चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर हादसे का शिकार होकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार का एक्सीडेंट इतना भयानक था कि यशिका आनंद के दोस्त की मौक पर ही मौत हो गई। उन्हें भी लंबे समय तक अस्पताल में जूझ पड़ा, हालांकि अब याशिका आनंद को 3 अगस्त को सर्जरी के बाद आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगले पांच महीनों तक वो चल नहीं पाएंगी।

24 जुलाई को एक्ट्रेस हुईं थीं रोड एक्सीडेंट का शिकार
इस भंयकर हादसे ने याशिका पर एक भयानक छाप छोड़ी है, क्योंकि ना सिर्फ यशिका को गंभीर चोटें आईं है, बल्कि उन्होंने अपना एक सबसे अच्छा दोस्त भी इस हादसे में खो दिया। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस जिस एसयूवी को चला रही थी, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह भीषण हादसा 24 जुलाई की सुबह-सुबह हुआ। उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। वहीं अब अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी स्थिति के बारे में अपने फैंस और चाहने वालों को अपडेट साझा किया है।

एक्सीडेंट का दर्द झेल रहीं यशिका
यशिका ने एक नोट शेयर करते हुए बताया कि अगले पांच महीनों तक चलने या खड़े होने में सक्षम नहीं होगी, क्योंकि पेल्विक बोन में कई फ्रैक्चर हुए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से घायल हैं, हालांकि यह दर्द उसकी तुलना में कुछ भी नहीं है, जो मैंने खोया हैं। इसके साथ ही अपनी स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं कई महीने तक पलंग से उठ तक नहीं पाउंगी। यहां तक कि मैं लेफ्ट-राइट हिल तक नहीं पा रही हूं। मुझे इसी बेड पर रहते हुए मोशन पास करना होगा।

फैंस का किया शुक्रिया अदा
यशिका ने आगे बताया कि मैं इन कई दिनों से सख्त हूं। मेरी पीठ पूरी तरह चोटिल है। याशिका ने लिखा कि यह उनके लिए एक पुनर्जन्म था, जो उन्होंने नहीं मांगा। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सभी दुआओं और प्यार के लिए अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। इससे पहले वाली पोस्ट में यशिका ने उन लोगों के बारे में लिखा था, जो उनके शराब के नशे में होने के बारे में अफवाहें फैला रहे थे। ऐसे लोगों को चीप कहते हुए, उन्होंने लिखा था कि पुलिस ने पुष्टि की है कि वो और उसके दोस्त बिल्कुल भी नशे में नहीं थे।

'हमेशा जीवित रहने के लिए दोषी महसूस करूंगी'
03 अगस्त को एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएगी। याशिका ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वह हमेशा जीवित रहने के लिए दोषी महसूस करूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे उस दुखद दुर्घटना से बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए या अपने सबसे अच्छे दोस्त को मुझसे दूर ले जाने के लिए जीवन भर भगवान को दोष देना चाहिए। वहीं कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन किसी भी आधिकारिक बयान ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मीटू कैंपेन के दौरान किया था बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि यशिका आनंद तमिल और तेलुगू की फेमस एक्ट्रेस में शुमार हैं। वो तमिल बिग बॉस के जरिए चर्चा में आई थीं। मीटू कैंपेन की वजह से भी यशिका ने काफी सुर्खियों बटोरी थीं। साल 2018 मेंसाल 2018 में उन्होंने खुलासा किया था कि एक डायरेक्टर ने फिल्म में उन्हें कास्ट करने का लालच देकर उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की थी। उनकी पहली फिल्म ध्रुवंगल पाथिनारु थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हुईं। यशिका का जन्म जन्म 4 अगस्त 1999 को दिल्ली में हुआ, जो एक पंजाबी परिवार से आती हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications