'फैमिली मैन 2' फेम एक्ट्रेस सामंथा ने बढ़ाई अपनी फीस, जानिए अब कितना करेंगी चार्ज
हैदराबाद, 05 नवंबर: टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार सामंथा रुथ प्रभु बॉक्स ऑफिस पर बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने वाली अत्रिनेत्री हैं। हाल ही के दिनों में सामंथा अपने ओटीटी डेब्यू से लेकर पर्सनल लाइफ में आए उथल-पुथल को लेकर काफी सुर्खियों में थी। वहीं अब एक बार फिर से टॉलीवुड एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं। इस बार उनकी बात बढ़ाई गई अपनी फीस को लेकर हो रही है।

'द फैमिली मैन 2' के बाद बढ़ाई अपनी फीस
हाल में एक्टर नागा चैतन्या से तलाक लेने के बाद सामंथा रुथ प्रभु कुछ दिनों के लिए छुट्टी मनाने गई थी। लेकिन अब उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है। एक्ट्रेस अब अपने करियर में कदम से कदम बढ़ा रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी फीस बढ़ा दी है। सामंथा ने टीटी डेब्यू सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की सफलता के बाद यह फैसला किया है।

जानिए अब कितनी करेंगी चार्ज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा ने अपनी फीस को काफी हाई कर दिया। एक्ट्रेस अब एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करती हैं। बता दें कि सामंथा को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेस में गिना जाता है, सामंथा को आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'जानू' में देखा गया था, जो शारवानंद के साथ मुख्य भूमिका निभा रही थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं थी।

शकुंतलम की शूटिंग की पूरी
सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने कुछ द्विभाषी फिल्मों को साइन किया है। जल्द ही उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच सामंथा ने अपने आगामी पौराणिक नाटक शकुंतलम की शूटिंग पूरी कर ली है। गुणशेखर डायरेक्ट फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा।

जल्द बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
इधर, पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस की बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा है। सामंथा जल्द ही तापसी पन्नू के प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में सामंथा की एक्टिंग को काफी तारीफ मिली थी। साउथ के अलावा उनकी फैन फोलोइंग हिंदी राज्यों में भी है।












Click it and Unblock the Notifications