TMKOC: पुराने तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने निकाली भड़ास, बोले- धोखा देने वाले... ईश्वर सब देखता है
'तारक मेहता' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच का विवाद अब सुर्खियों में है। इस बीच शैलेश लोढ़ा ने नया तंज भरा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने धोखा देने और बर्बादी की बातों का जिक्र किया है।
मुंबई, 21 सितंबरः टीवी का फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आजकल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीरियल के कई पुराने कलाकार इसे छोड़ चुके हैं और नए एक्टर्स की एंट्री जारी है। हाल ही में शो के फेमस किरदार तारक मेहता के एक्टर को भी बदल दिया गया है। इस शो में पहले तारक मेहता का किरदार शैलेश लोढ़ा निभाते थए जिन्हें रिप्लेस कर अब मशहूर एक्टर सचिन श्रॉफ की सीरियल में एंट्री हुई है। शैलेश लोढ़ा इन दिनों लगातार चर्चा में है। आपको बता दें कि 'तारक मेहता' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच का विवाद अब सुर्खियों में है। लगातार आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच शैलेश लोढ़ा ने नया तंज भरा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने धोखा देने और बर्बादी की बातों का जिक्र किया है।

प्रोड्यूसर से चल रहा है शैलेष लोढ़ा का विवाद
आपको बता दें कि सीरियल के पुराने तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच के विवाद के बाद ही ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शैलेश लोढ़ा ने अचानक छोड़ दिया था शो
जानकारी के अनुसार कई महीने पहले ही शैलेश लोढ़ा ने अचानक ही ये शो छोड़ दिया था। इसके बाद कई बातें सामने आई कि वह मेकर्स से नाराज चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स उनकी डेट्स का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इस वजह से वह अपने करियर में दूसरी चीजों को नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को अलविदा कह दिया।
शैलेश लोढ़ा का पोस्ट हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा एक्टर होने के साथ साथ एक बेहतरीन लेखक और कवि भी हैं। वह अपनी कविताएं सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आज नहीं तो कल... ईश्वर सब देखता है। वहीं पोस्ट में शैलेश लोढ़ा ने लिखा है- सरल व्यक्ति के साथ किया गया छल आप की बर्बादी के सभी द्वार खोल देता है। चाहे आप कितने भी बड़े शतरंज के खिलाड़ी क्यों न हों।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
पिछले कुछ दिनों से असित मोदी व शैलेश लोढ़ा के बीच मनमुटाव की खबर सामने आ रही थी। ऐसे में शैलेश लोढ़ा के पोस्ट के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। फैंस ने भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- तारक मेहता का ड्यूपलीकेट चश्मा। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- तारक साहब आपने अप्रत्यक्ष रूप से सबकुछ असित मोदी को बोल दिया है।
इन स्टार्स ने छोड़ा शो
जानकारी के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ हैं। पहले दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने ये शो छोड़ा था। उसके बाद तारक मेहता की वाइफ के रोल में अंजलि उर्फ नेहा मेहता ने भी इस शो को छोड़ दिया था। भव्य गांधी, राज अनादकट, निधि भानुशाली, शैलेष लोढ़ा समेत कई पॉपुलर स्टार इस शो को अलविदा कह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications