TMKOC: गणपति उत्सव पर होगी नए तारक मेहता की एंट्री, शैलेष लोढ़ा हुए बाहर, सचिन श्रॉफ ने ली जगह

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में नए तारक मेहता की एंट्री होने वाली है। नए तारक मेहता की एंट्री सीरियल में चल रहे गणपति उत्सव के दौरान होगी।

मुंबई, 12 सितंबरः टीवी का मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। ये सीरियल अपने किरदारों की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है। हालांकि अब तक कई पुराने कलाकारों ने इस शो को गुडबाय कह दिया है। उनके किरदारों को अब नए एक्टर्स पेश कर रहे हैं। दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद से नेहा मेहता, भव्य गांधी, राज अनादकट, निधि भानुशाली, शैलेष लोढ़ा समेत कई पॉपुलर स्टार इस शो को अलविदा कह चुके हैं। खबर है कि अब इस सीरियल में नए तारक मेहता की एंट्री होने वाली है। दरअसल तारक मेहता की एंट्री सीरियल में चल रहे गणपति उत्सव के दौरान होगी।

tarak mehta

गणशोत्सव पर होगी नए तारक मेहता की एंट्री
आपको बता दें कि इस समय सीरियल के गोकुलधाम सोसायटी में गणेशोत्सव मनााय जा रहा है। इस गणपति उत्सव के सेलिब्रेशन के बीच नए तारक मेहता की एंट्री होगी। जानकारी के अनुसार नए तारक मेहता का किरदार एक्टर सचिन श्रॉफ निभाएंगे। इससे पहले इस सीरियल में डाक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद के निधन के बाद आए निर्मल सोनी ने भी गोकुलधाम में गणपति उत्सव के दौरान ही शो में एंट्री की थी। जुलाई 2018 में कवि कुमार आजाद की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वहीं, निर्मल सोनी ने बतौर डाक्टर हाथी के किरदार में शो में एंट्री की थी। अब सचिन श्रॉफ भी गणपति उत्सव के दौरान ही गोकुलधाम में एंट्री करने वाले हैं। उन्होंने सीरियल के पुराने तारक मेहता शैलेष लोढ़ा को रिप्लेस कर दिया है।

सचिन ने शुरू कर दी है शूटिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सचिन श्रॉफ ने सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। सचिन इससे पहले भी कई मशहूर सीरियलों में काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि सचिन श्रॉफ को आखिरी बार बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फेमस वेब सीरीज 'आश्रम' में देखा गया था। वह टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में भी नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि, शैलेष लोढ़ा ने मार्च 2022 के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग बंद कर दी थी। उन्होनें इसका कारण बताते हुए कहा था- मैं अपने कॉन्ट्रैक्ट से बहुत खुश नहीं था और मुझे लगा कि शो में मेरी डेट्स का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा था। प्रोडक्शन हाउस ने शैलेश को रोकने की पूरी कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+