TMKOC: घर लौटे गुरुचरण सिंह 'सोढ़ी' की पहली फोटो आई सामने, दिखी ऐसी हालत, पिता ने बताई सारी सच्चाई

Gurucharan Singh: टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 से लापता थे। खबर है कि फिलहाल एक्टर अपने दिल्ली स्थित घर लौट आए हैं। वहीं अब एक्टर गुरुचरण सिंह की घर लौटने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है जो कि तेजी से वायरल हो रही है।

5 दिन बाद घर लौट आए हैं गुरुचरण सिंह
न्यूज एजेंसी एएनआई ने आज यानी 18 मई 2024 को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पुलिस अधिकारी के साथ गुरुचरण सिंह की तस्वीर शेयर की है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर पिछले 25 दिनों से गायब थे और फिलहाल वह अपने घर पर लौट आए हैं।

Gurucharan Singh

पुलिसकर्मी के साथ खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं 'सोढ़ी'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में गुरुचरण सिंह पुलिसकर्मी के साथ खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर में एक्टर काफी थके हुए लग रहे हैं। वहीं एएनआई की इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करेत हुए लिखा है- ये आदमी बूढ़ा हो गया है। फोटो में गुरुचरण सिंह ने धारीदार पगड़ी और काली टी-शर्ट पहनी हुई है। उनकी दाढ़ी सफेद हो चुकी हुई है इसलिए लोग उन्हें देखकर बूढ़ा कह रहे हैं।

2 दिन पहले ही घर लौट चुके हैं गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह के घर लौटने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ की और स्थानीय अदालत के सामने उनका बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि गुरुचरण सिंह क अनुसार वह आध्यात्मिक यात्रा के लिए घर से निकले थे। वहीं एक्टर के पिता, हरजीत सिंह बेटे के घर लौटने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करने में झिझक रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि गुरुचरण सिंह 2 दिन पहले ही घर लौट चुके हैं।

बेटे के लौटने के बाद पिता ने दिया ऐसा बयान
बेटे गुरुचरण सिंह के घर लौटने के बाद उनके पिता ने कहा है- तबीयत ठीक है अभी उनकी। यहीं घूम रहे थे वो। अगवा नहीं किया था उनको। हमने पुलिस को सब बता दिया है, आप उनसे पता कर लीजिए। अब सबकुछ ठीक है।

22 अप्रैल 2024 से दिल्ली से थे लापता
जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए अपने घर से निकले थे। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन वह फलाइट पर नहीं चढ़े और मुंबई भी नहीं पहुंचे। इसके बाद गुरुचरण सिंह के पिता ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। कुछ पता न लगने पर उन्होंने पुलिस में बेटे गुरुचरण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+