TMKOC: 'दयाबेन' दिशा वकानी ने बिकिनी में किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोगों के उड़े होश, कहा- जैठालाल देख लो
TMKOC: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा किसी न किसी वजह से खबरों में छाया रहता है। कभी इस शो में नए किरदारों की एंट्री को लेकर चर्चा होती रहती है तो कभी पुराने कलाकारों के शो छोड़ने को लेकर बात होती रहती है।
दिशा वकानी को लेकर हो रही चर्चा
फिलहाल शो की काफी पुरानी कलाकार दयाबेन यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। दरअसल दिशा वकानी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान हो गए हैं।

दिशा वकानी 'दयाबेन' दिल खोलकर डांस करती नजर आईं
इस वीडियो में दिशा वकानी 'दयाबेन' दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो क्लिप में दिशा वकानी बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। वह अपने पारंपरिक साड़ी लुक को छोड़कर चमकदार सिल्वर बिकिनी टॉप और मैचिंग शॉर्ट स्कर्ट में थिरकती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सिल्वर आई मेकअप और पोनीटेल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।
बिकिनी में दिखीं दिशा वकानी
हालांकि दिशा वकानी का ये वीडियो कहां से आया है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये दिशा वकानी के शुरुआती प्रोजेक्ट में से एक है। यहां देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DIpxrGMykLL/?igsh=MXkyaWFpbnFqMmI0Nw==
लोगों ने डांस देखकर किए ऐसे कमेंट्स
-आपको बता दें कि दिशा वकानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर देख रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो मजाक में ये भी कह दिया है कि दयाबेन ने निश्चित रूप से बबीताजी को पीछे छोड़ दिया है, जबकि कुछ लोगों ने शो से जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के GIF पोस्ट किए हैं।
-एक शख्स ने दयाबेन का डबिकिनी डांस देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है- बापूजी ये सब क्या हो रहा है....अब तो बापूजी कहेंगे जेठियाआआआ। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो 7वीं फेल डांसर निकलीं। इसीलिए दया अहमदाबाद जाने की जिद करती हैं।
शो में पुरानी दयाबेन को किया जाएगा रिप्लेस
-कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में एक बार फिर से दयाबेन की एंट्री होने वाली है। हालांकि लोग स्क्रीन पर पुरानी वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी को देखना चाहते हैं लेकिन शायद ऐसा नहीं हो पाएगा। कहा जा रहा है कि उनकी जगह किसी नई एक्ट्रेस का चेहरा दिख सकता है।
-वहीं इस पर अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अपना रिएक्शन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने दिशा वकानी को आखिरकार रिप्लेस करने का फैसला कर लिया है और इसके लिए मॉक शूट भी शुरू हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications