अंबानी परिवार की बहू बनते ही टीना मुनीम ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? नीता अंबानी की देवरानी के पास हैं इतने अरब
Tina Ambani Net Worth: अनिल अंबानी एक समय पर दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करते थे जो अब मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 17,000 करोड़ रुपये के लोन घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।
टीना अंबानी के पति अनिल अंबानी को मिला ईडी का समन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल अंबानी को आगामी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। इस खबर के सामेन आने के बाद से लोग अनिल अंबानी और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

साल 1991 में हुई थी टीना और अनिल की शादी
आपको बता दें कि अनिल अंबानी ने साल 1991 में बॉलीवुड के ग्लैमरस हसीना टीना मुनीम से शादी की थी। हालांकि अपने करियर के पीक टाइम पर टीना मुनीम ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी की और फिल्मों से हमेशा के लिए दूरी बना ली।
टीना मुनीम ने शादी करते ही फिल्मों से दूरी बना ली थी
बॉलीवुड की दुनिया में अपनी मासूम मुस्कान और सुंदरता से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस टीना मुनीम ने शादी करते ही फिलों में दूरी बना ली थी। उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहकर अपना जीवन परिवार और सामाजिक सेवा को समर्पित कर दिया।
समाजसेवा के काम में जुट गई थीं टीना अंबानी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस टीना मुनीम ने मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली थी और उसके बाद से वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर होकर कई जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय हो गईं। टीना मुनीम जैसी दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना परिवार संभाला और समाजसेवा के कार्यों में जुट गईं।
किस तरह टीना मुनीम बनीं टीना अंबानी?
-साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म देस-परदेस से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली टीना मुनीम ने लगभग 13 सालों तक बॉलीवुड को अपना समय दिया। इस दौरान उन्होंने करीब 35 फिल्मों में अभिनय किया और अपने दमदार किरदारों के जरिए लाखों दिलों पर राज किया। हालांकि साल 1991 में उन्होंने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और शादीशुदा जिंदगी में एंट्री कर ली।
-साल 1957 में जन्मी टीना मुनीम का असली नाम निव्रुति मुनीम है। वह मुंबई के एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1975 में उन्होंने फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया का खिताब जीता था और अन्य अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनके परिवार में एक भाई नयन मुनीम और एक बहन भावना मोतीवाला हैं।
टीना मुनीम ने क्यों छोड़ दिया एक्टिंग करियर?
-एक पुराने इंटरव्यू में टीना मुनीम ने बताया था कि उन्होंने एक्टिंग इसलिए छोड़ी क्योंकि वह जीवन में कुछ और अनुभव करना चाहती थीं। उनके मुताबिक, फिल्मों से दूरी बनाकर उन्हें कभी पछतावा नहीं हुआ। वह हमेशा से जीवन को विविध रूपों में जीना चाहती थीं और अभिनय उन्हें सीमित लगने लगा था।
-टीना मुनीम ने साल 1991 में बिजनेस टाइकून अनिल अंबानी से शादी कर ली थी। अनिल अंबानी, भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे हैं। शादी के बाद टीना ने फिल्मी दुनिया को पूरी तरह से छोड़ दिया और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक कार्यों में जुट गईं। उनके दो बेटे- जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी हैं।
टीना मुनीम और नीता अंबानी का रिश्ता
आपको बता दें कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी कारोबारी अनिल अंबानी के बड़े भाई हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, एक्ट्रेस और समाजसेवी टीना अंबानी की जेठानी हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेठानी नीता अंबानी और देवरानी टीना अंबानी के आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं। दोनों अक्सर सार्वजनिक आयोजनों में साथ में नजर आती हैं।
टीना अंबानी की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज के समय में टीना अंबानी की कुल संपत्ति करीब 2,331 करोड़ रुपये है। वह आज न सिर्फ एक अमीर घराने की बहू हैं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी एक मजबूत पहचान रखती हैं।
टीना अंबानी का आलीशान घर
मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित 'एबोड' नामक 17 मंजिला घर में टीना अंबानी और उनके पति अनिल अंबानी रहते हैं। इस लग्जरी टॉवर की कीमत करीब 5000 करोड़ रुपये है। इसमें हेलीपैड, रूफटॉप गार्डन, प्राइवेट पूल, हाई-एंड जिम और मल्टी-लेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
लग्जरी गाड़ियों और प्राइवेट जेट की मालकिन हैं टीना अंबानी
टीना अंबानी के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां हैं, जिनमें रोल्स रॉयस फैंटम (3.5 करोड़ रुपये), ऑडी क्यू7 (88 लाख रुपये) और मर्सिडीज जीएलके350 (77 लाख रुपये) शामिल हैं। साथ ही, एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपये के आसपास है।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन हैं टीना अंबानी
-शादी के बाद टीना अंबानी ने खुद को सामाजिक कार्यों में पूरी तरह झोंक दिया है। उन्होंने साल 2004 में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक एनजीओ की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने भारतीय कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रमोट किया है।
-टीना अंबानी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन हैं, जो मुंबई के प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स में से एक है। वह हार्मनी फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं, जो बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications