टीना अंबानी और श्रीदेवी के बीच है ये खास रिश्ता, इस कवेक्शन के चलते दुबई पहुंची थीं एक्ट्रेस, फिर हुई मौत....
Tina Ambani and Sridevi: हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस टीना मुनीम ने फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबीना के छोटे भाई अनिल अंबानी के शादी की है। शादी के बाद टीना अंबानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और वह अपना पूरा समय परिवार को देने लगी थीं। अनिल और टीना अंबानी के दो बोटे हैं, अंशुल और अनमोल।
टीना अंबानी और श्रीदेवी का रिश्ता
आपको बता दें कि टीना अंबानी की बहन भावना मोतीवाला की बेटी अंतरा मोतीवाला की शादी में शामिल होने के लिए ही दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी दुबई पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीना अंबानी की भतीजी अंतरा मोतीवाला की शादी बोनी कपूर की बहन रीना कपूर के बेटे मोहित मारवाह से हुई है।

टीना अंबानी और श्रीदेवी आपस में समधन
ऐसे में मोहित मारवाह श्रीदेवी और बोनी कपूर के भांजे हुए। वहीं इस शादी की वजह से टीना अंबानी और श्रीदेवी आपस में समधन वाला रिश्ता शेयर करती हैं। दरअसल मोहिता मारवाह अब टीना अंबानी के दामाद बन चुके हैं।
मोहित मारवाह की शादी में दुबई पहुंची थीं श्रीदेवी
आपको बता दें कि श्रीदेवी की ननद रीना कपूर के बेटे मोहित मारवाह की शादी साल 2018 में अंतरा मोतीवाला के साथ हुबई में हुई थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने पूरे परिवार के साथ दुबई पहुंची थीं। वहीं शादी समारोह खत्म होने के बाद ही श्रीदेवी का शव होटल में उनके रूम के बाथरूम में मिला था।
बोनी कपूर के साथ मोहित की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग
वहीं भांजे मोहित मारवाह के साथ बोनी कपूर का बॉन्ड काफी अच्छा है। सिर्फ इतान ही नहीं मोहित मारवाह श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ भी एक बहुत ही प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं। सभी लोग फैमिली फंकशन्स में एकसाथ नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications