Ganpath: टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत का है फैंस को बेसब्री से इंतजार, इस दिन रिलीज होगा टीजर
फैंस टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म गणपथ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर भी फिल्म को लेकर अपने फैंस के लगातार अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट अनाउंस की।
Ganapath Teaser Release Date: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ लंबे से फिल्मों से गायब थे। अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत में नजर आने वाले हैं। एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के अपडेट्स साझा कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म गणपथ ए हीरो इज़ बॉर्न की एक झलक दिखाई। साथ ही उन्होंने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट अनाउंस की।
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म गणपत की रिलीज डेट और टीजर के रिलीज की जानकारी कुछ अलग अंदाज में दी। एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर कहा, ''आपने मुझे मिस किया। सोच रहे होंगे मैं इतने टाइम से कहां होहूंगा। वेल कुछ स्पेशल प्लान कर रहा था। कुछ ऐसा जो आपको और मुझे ले जाए ऑन टॉप ऑफ द वर्ल्ड। सबसे ऊपर है तो कुछ माइंडब्लोइंग तो बनता है न। चो आओ इस दुनिया को बदल दें।''

टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'दुनिया को बदलने के लिए दुनिया को बदलना पड़ता है। 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में गणपत रिलीज होगी। इसका टीजर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।' एक्टर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। लोग कमेंट कर फिल्म के रिलीज होने की खुशी जाहिर कर रहे हैं।
विकास बहल ने फिल्म गणपत का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि लंबे समय बाद टाइगर श्रॉफ कृति सेनन के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। देखना होगा कि फैंस को फिल्म का टीजर कितना पसंद आता है।












Click it and Unblock the Notifications