Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ केस का शूटर ऋतिक Rapido में करता था काम, कंपनी ने बताया ऐसा सच

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। गत 20 अक्टूबर 2026 (सोमवार) राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक ऋतिक को लेकर चर्चा तेज हो गई। खबरों के मुताबिक, बिहार का रहने वाला ऋतिक बाइक-टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी रैपिडो के ऐप पर 'कैप्टन' के तौर पर रजिस्टर्ड था।

रैपिडो ने साफ किया कि संबंधित व्यक्ति का नेचर
इस जानकारी के सामने आने के बाद कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। रैपिडो ने साफ किया कि संबंधित व्यक्ति 14 अक्टूबर 2026 से उनके प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के रूप में एक्टिव नहीं था। कंपनी ने ये भी बताया कि घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवाएं एक ग्राहक के तौर पर ली थीं।

Tiger Shroff Firing

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर रैपिडो ने क्या कहा?

-टाइगर श्रॉफ से जुड़ी इस घटना पर चिंता जताते हुए रैपिडो ने अपने बयान में कहा कि एक्टर और उनकी टीम के साथ हुई घटना से कंपनी बेहद चिंतित है। साथ ही कंपनी ने राहत जताई कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

-ऋतिक के रैपिडो से जुड़े होने की खबरों पर सफाई देते हुए कंपनी ने बताया कि उन्हें मीडिया में चल रही उन रिपोर्टों की जानकारी है, जिनमें आरोपी को उनके प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड कैप्टन बताया गया है। कंपनी के मुताबिक संबंधित व्यक्ति 14 अक्टूबर 2026 से रैपिडो पर कैप्टन के रूप में एक्टिव नहीं था।

-रैपिडो ने ये भी कहा कि देश की गिग इकोनॉमी में लोगों का एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन होना सामान्य बात है। कंपनी के अनुसार घटना वाले दिन संबंधित व्यक्ति ने उसकी सेवा का इस्तेमाल ड्राइवर या कैप्टन के रूप में नहीं बल्कि ग्राहक के तौर पर किया था।

जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है कंपनी

-रैपिडो ने अपने बयान में ये भी स्पष्ट किया कि वह मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के संपर्क में है और उन्हें जरूरी जानकारियां उपलब्ध करा रही है। कंपनी का कहना है कि अधिकारियों की ओर से मांगी गई जानकारियां तत्काल शेयर की गई हैं और जांच में आगे भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

-कंपनी ने हिंसा और आपराधिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। हालांकि ऋतिक के रैपिडो से जुड़े होने की खबरों के बीच कंपनी ने अपने बयान में उसकी सक्रियता और घटना वाले दिन सेवा इस्तेमाल करने की स्थिति को लेकर सफाई दी है।

कोटा से गिरफ्तार हुए थे तीन आरोपी

-टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। ये तीनों 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार का रहने वाला ऋतिक, हरियाणा के 18 साल के फूल सिंह नरेश और 22 साल का रेहान रहीउद्दीन शामिल बताए गए हैं।

-पुलिस की जांच के मुताबिक वारदात के बाद संदिग्ध मुंबई से फरार हो गए थे। मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस को कथित हमले में इस्तेमाल की गई बाइक मुंबई के अंधेरी इलाके में मिली थी। इसके बाद मिले सुरागों और जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

हरियाणा पुलिस ने पकड़ा चौथा आरोपी

-तीन आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार करने के बाद अब हरियाणा पुलिस की मदद से समीर नाम के एक और युवक को पकड़ा गया है। आरोप है कि उसने हमले के आरोपियों की बात लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित से कराई थी। रेहान उर्फ सुक्का को कथित तौर पर 35 हजार रुपये और विदेश में बसने का लालच दिया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले की साजिश में और कौन-कौन शामिल था और मुंबई में आरोपियों की मदद किसने की।

-फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन शामिल था।

फायरिंग में घायल हुए थे दो लोग

-टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के दौरान उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। घटना के बाद एक्टर की सुरक्षा और उनकी स्थिति को लेकर भी चर्चाएं हुईं।

-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुताबिक टाइगर श्रॉफ के हाथ पर गनपाउडर से जलने के निशान आए थे लेकिन एक्टर सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गईं।

-अब रैपिडो के बयान के बाद ऋतिक के कंपनी से जुड़े होने की स्थिति पर सफाई सामने आई है। हालांकि इस मामले में आरोपियों की कथित भूमिका और फायरिंग के पीछे की वजह से जुड़े सवालों का जवाब पुलिस की आगे की जांच से ही मिल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+