Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन गिरफ्तार, बैंक खाते में मिले 50,000 रुपए

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब इस केस में हरियाणा के सोनीपत से अमन नाम के एक और युवक को पकड़े जाने की खबर सामने आई है। जांच एजेंसियों को उसके बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली थी। ये रकम कथित तौर पर इसी मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके कुणाल ने भेजी थी। इसके अलावा अमन के खाते में दूसरे बैंक खातों से भी छोटी-छोटी रकम आने की बात सामने आई है। पुलिस अब इन वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को जोड़कर मामले में अमन की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

बैंक खाते में 50 हजार रुपये आने से खुला मामला
जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस की क्राइम यूनिट, खरखौदा को अमन के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन होने का इनपुट मिला था। इसके बाद एएसआई वीरपाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के रोहाना गांव निवासी अमन को पकड़ा। जानकारी के अनुसार उसके खाते में इसी गांव के रहने वाले कुणाल ने 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा अन्य खातों से भी पांच-पांच हजार रुपये भेजे जाने की बात सामने आई है।

tiger shroff

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में नया आरोपी गिरफ्तार

कुणाल को टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में वह 9वें नंबर पर था। रोहाना गांव से अब तक चार युवकों को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। अमन से जुड़े वित्तीय लेन-देन का पता चलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। हालांकि मुंबई पुलिस की ओर से अमन की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मुंबई पुलिस करेगी पैसों के लेन-देन की जांच

-अमन को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही है। मुंबई पुलिस की टीम उसे अपनी कस्टडी में लेने के लिए सोनीपत पहुंची है। जांचकर्ताओं का मुख्य फोकस ये पता लगाने पर रहेगा कि उसके खाते में रकम क्यों भेजी गई थी और इस पैसे का फायरिंग की घटना से कोई संबंध है या नहीं।

-पुलिस ये भी जानने की कोशिश करेगी कि अमन की भूमिका केवल पैसों के लेन-देन तक सीमित थी या उसने कथित तौर पर आरोपियों को किसी अन्य तरह की मदद भी पहुंचाई थी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही उसकी संलिप्तता की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

11 आरोपियों को विशेष अदालत में किया गया पेश

-इस मामले में गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। ये सुनवाई महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत हुई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से आगे पूछताछ करने के लिए अदालत से पुलिस रिमांड मांगी।

-अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान कई डिजीटल सबूत सामने आए हैं। इनमें आरोपियों के बीच हुई कथित वॉयस चैट भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से यह समझने में मदद मिल सकती है कि फायरिंग की साजिश कैसे रची गई और इसमें अलग-अलग आरोपियों की क्या भूमिका थी।

10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग क्यों?

-अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के लिए 10 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग करते हुए दलील दी कि सभी आरोपी कथित तौर पर एक संगठित नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे। ऐसे में उनसे एक साथ पूछताछ करना और बरामद डिजिटल साक्ष्यों के सामने उनके बयान दर्ज करना जरूरी है।

-पुलिस के मुताबिक जांच में हथियारों की खरीद और उनके स्रोत का पता लगाना भी अहम है। बरामद हथियारों में से एक के विदेशी मूल का होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा उन लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है जिन्होंने कथित तौर पर आरोपियों को लॉजिस्टिक सहायता और जमीनी स्तर पर मदद मुहैया कराई थी।

-क्राइम ब्रांच ने अदालत से आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति भी मांगी। साथ ही सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिए हुई उनकी बातचीत की जांच और उससे जुड़े सवालों पर पूछताछ की जरूरत बताई गई।

मकोका के तहत जांच, कथित सरगना अब भी फरार

-मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून यानी मकोका के प्रावधान लागू किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अनिल पंडित को इस कथित नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा है। उस पर हमले का निर्देश देने का आरोप है और वह फिलहाल फरार है।

-दूसरी ओर बचाव पक्ष ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए दलील दी कि जांच एजेंसी पहले ही हथियार बरामद कर चुकी है और कई अहम चीजें जब्त की जा चुकी हैं। ऐसे में आरोपियों को आगे पुलिस कस्टडी में रखने के बजाय न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+