Tiger 3: 'भाईजान' की फिल्म के लिए और लंबा हुआ दर्शकों का इंतजार, अब ईद नहीं बल्कि दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान ने टाइगर 3 के पोस्टपोन होने की खबर फैंस के साथ शेयर की है। भाईजान ने बताया कि उनकी फिल्म अब ईद नहीं बल्कि दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।
Tiger 3 Postponed: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के लिए फैंस का इंतजार और लंबा होता जा रहा है। खुद भाईजान ने ये खबर दी है कि अब फिल्म 2023 में ईद की बजाय दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। यानी कि अब कैटरीना कैफ और सलमान खान दिवाली के मौके पर फैंस को अपना स्वैग दिखाएंगे। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार अब और भी लंबा हो गया है।

आज यानी 15 अक्टूबर को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को 'टाइगर 3' का अपडेट दिया। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा- टाइगर को नई तारीख मिल गई है। ये दिवाली 2023 है। टाइगर 3 को सेलिब्रेट करिये। हिंदू, तमिल और तेलुगू में फिल्म रिलीज हो रही है।
बताते चलें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान के अपोजिट इमरान हाशमी विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं।
मनीष शर्मा ने साल 2016 में शाहरुख खान की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म फैन का डायरेक्शन किया था। इससे पहले वे बैंड, बाजा, बारात, लेडीज वर्सेज रिकी बहल और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
दिलचस्प बात तो ये है कि शाहरुख खान अपने पठान अवतार में टाइगर 3 में कैमियो करने जा रहे हैं। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। वहीं अभिनेता की फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
बताते चलें कि टाइगर 3 के रिलीज से पहले सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी साल 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश और सिद्धार्थ निगम भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications