Thursday Throwback: क्या संजय दत्त ने रेखा से की थी सीक्रेट मैरिज? आग की तरह फैली थी खबर, फिर क्या हुआ?

Thursday Throwback: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं। रेखा उन एक्ट्रेस में से रही हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श का सफर तय किया है। रेखा का नाम अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्टर्स के साथ जुड़ा।

एक वक्त था जब उनका नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त संग भी जुड़ा था। खबरें तो ये भी थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। मामला यहां तक जा पहुंचा कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त को इस मामले में कूदना पड़ गया।

Sanjay Dutt

संजय दत्त की बात करें तो विवादों से एक्टर का भी काफी पुराना नाता रहा है। कई ऐसी घटनाएं रही हैं, जो काफी चर्चा में रही हैं। रेखा की बात करें तो वे भी कम विवादों में नहीं रहीं। रेखा और संजय दत्त की बात करें तो दोनों ने साल 1984 में आई फिल्म 'जमीन आसमान' में काम किया था। फिल्म में काम करने के बाद से ही दोनों के अफेयर की भी चर्चा होने लगी।

दोनों के अफेयर की खबरों ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। खबरें आग की तरह फैल गईं और कुछ खबरें तो यहां तक थीं कि दोनों ने मंदिर में गुपचुप शादी रचा ली है। इसके बाद इन अफवाहों से परेशान होकर संजय दत्त के पिता सुनील दत्त को बीच में कूदना पड़ा। वे इतने परेशान हो गए कि उन्होंने अपने बेटे को हिदायत तक दे डाली।

अभिनेत्री रेखा की बायोग्राफी लिखने वाले यासीर उस्मान ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में रेखा और संजय दत्त की गुपचुप शादी को लेकर बताया था। उन्होंने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें महज एक अफवाह बताया था। उन्होंने साफतौर पर लिखा था कि इन खबरों में कुछ भी सच्चाई नहीं है।

वहीं बात करें एक्ट्रेस रेखा के सिंदूर की तो साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में वे सिंदूर लगाक पहुंच गई थीं। यहां एक्ट्रेस को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इसके बाद खुद अभिनेत्री ने ये बात बोली थी कि ऐसा कुछ नहीं है। वे शूटिंग से सीधे यहां पहुंची थीं औऱ जल्दबाजी में मांग में भरा सिंदूर हटाना भूल गईं।

https://hindi.oneindia.com/photo-gallery/jasmin-bhasin-eye-injury-know-actress-net-worth-and-car-collection-oi118497.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+