Thursday Throwback: देव आनंद को देखते ही छत से कूद जाती थी लड़कियां? सुपरस्टार के काले कपड़े पहनने पर था बैन!
Dev Anand Black Coat incident: देव आनंद को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 60-70 के दशक के सदाबहार हीरो देवानंद की एक्टिंग के सब मुरीद थे। जितनी तगड़ी उनकी एक्टिंग थी, उतनी ही तगड़ी फैन फॉलोइंग। फीमेल फैंस तो देवानंद पर अपनी जान छिड़कती थीं। ऐसे में आज हम आपको एक किस्सा बताएंगे, जिसमें देवानंद पर काले कपड़े पहनने पर बैन लगाने का दावा कर दिया गया था। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि देवानंद के पीछे लड़कियां इतनी पागल थीं कि जब भी वे काला कोट पहनते थे तो वे इतने हैंडसम लगते थे कि लड़कियां बेहोश हो जाती थीं। वहीं कईयों का तो ये भी कहना था कि देवानंद को देखने के बाद लड़कियां अपने आपे में नहीं रहती थीं और छत से भी कूद पड़ती थीं।

जब ये मामले बढ़ने लगे तो देवानंद के काले कोट पहनने पर ही बैन लगा दिया गया। मगर क्या ये सच है? क्या वाकई देवानंद के काले कोट पहनने पर लड़कियां होश खो बैठती थीं? इस बात के पीछे कितना सच है, चलिये जानते हैं।
ये बात कई बार सुनने में आई है कि देवानंद के काले कोट पहनने पर पाबंदी थी। मगर ये बात सिर्फ 90 के दशक में फैली एक अफवाह है। ये बात तो सच है कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग तगड़ी थी। मगर इस बात में कोई सच्चाई नहीं कि काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया गया था। साल 2007 में देवानंद की बायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ प्रकाशित हुई थी।
देव साहब ने इसमें इस बात का खुलासा किया था कि ये बात सिर्फ कोरी अफवाह है और कुछ भी नहीं। ऐसा अफवाहें उड़ती रहती हैं जिनके पीछे कोई सच्चाई नहीं होती।
देवानंद ने अपनी बुक में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म 'काला पानी' में पूरी फिल्म में काले रंग के ही कपड़े पहने हुए थे। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि एक बेटा अपने पिता को बेकसूर साबित करने के लिए कोर्ट में ऐसी कसम खाता है कि जब तक वो उन्हें निर्दोष साबित नहीं कर देता, तब तक काले कपड़े ही पहनेगा। ऐसे में एक्टर ने कहा कि शायद ये वहीं से शुरू हो गया था मगर असलियत में ऐसा कुछ भी नहीं है।
साथ ही देवानंद ने इस बात का भी जिक्र किया कि काले कपड़े पहनने पर लड़कियों के बेहोश होने या फिर सुसाइड करने वाली बात सिर्फ अफवाह है। क्योंकि कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। एक्टर ने कहा कि उन्होंने कभी भी काले कपड़े पहनना नहीं छोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications