इवेंट के बीच प्रेग्नेंट आलिया भट्ट के साथ हुई ये चीज, बोलीं- पेट में बेबी.....

स्पीच के बीच में आलिया अपने गर्भ में पल रहे बच्चे पर चिल्ला भी उठीं क्योंकि होने वाले बच्चे ने पूरे भाषण के दौरान लगातार लात मारी।

मुंबई, 3 अक्टूबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लोगों ने इस फिल्म की काफी तारीफ की। इसी बीच आलिया भट्ट को गत रविवार को सिंगापुर में टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड फंक्शन मे आलिया ने अपने कमजोर होने और खामियों को बड़ी ही आसानी से स्वीकार किया। आलिया ने इस फंक्शन में बहुत ही शानदार स्पीच दिया। स्पीच के बीच में आलिया अपने गर्भ में पल रहे बच्चे पर चिल्ला भी उठीं क्योंकि होने वाले बच्चे ने पूरे भाषण के दौरान लगातार लात मारी।

आलिया ने कहा- मैं बिल्कुल परफेक्ट नहीं हूं

आलिया ने कहा- मैं बिल्कुल परफेक्ट नहीं हूं

आलिया ने इस अवॉर्ड फंक्शन में अपना भाषण मजाक के साथ शुरू किया था। आलिया ने कहा था- मैं कुछ भी इंटेलेक्च्युअल कहने से पहले थोड़ा सा दबाव महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि 10 साल पहले जब मैंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था, तो मैंने सोचा था कि मैं एक दिन इस दुनिया को कैसे संभालूंगी। कैसे हर कोई, हर जगह ये जान पाएगा कि मैं कौन हूं, मैं कितनी मेहनती, प्रभवाशाली, बुद्धिमान, उज्ज्वल और निर्दोष हूं।

मैं स्पेलिंग के मामले में बहुत बेकार हूं

आलिया ने अपनी स्पीच में आगे कहा- मैं परफेक्ट बनना चाहती थी और मैं चाहती थी कि दुनिया मुझे अच्छे से जाने। हालांकि आलिया ने स्वीकार किया कि वह नहीं जानती कि उन्होंने आखिरकार ये सफलता कैसे हासिल कर ली। उन्होंने यह भी कहा कि किस चीज में वह अच्छी नहीं हैं और किस चीज को लेकर उन्हें गर्व होता है। आलिया ने आगे कहा- आज की रात मैं आप सबके साथ इस मौके पर अपनी कमियों के साथ अपनी ताकत को सेलिब्रेट करना चाहती हूं। उदाहरण के लिए, मैं स्पेलिंग के मामले में बहुत बेकार हूं। सचमुच एकदम खराब। लेकिन मुझे ये अच्छी तरह से पता है कि जो अतिसंवेदनशील है उनसे कैसे बात करनी चाहिए।

मुझे भूगोल को लेकर कुछ भी पता नहीं

आलिया ने अपनी स्पीच में कहा- मुझे भूगोल को लेकर कुछ भी पता नहीं। मैं इसमें बिल्कुल जीरो हूं। मुझे डायरेक्शन का भी कोई आइडिया नहीं है। मेरी जनरल नॉलेज भी बहुत ही कमोजर है। लेकिन मेरी इमोशनल इंटेलिजेंस ऐसी है जिसे पाने के लिए मैंने वाकई बहुत मेहनत की है। मेरे वजन और अपीयरेंस को लेकर मैं खुद के साथ बहुत सख्त रवैया रखती हूं। लेकिन मैंने कभी भी फ्रेंच फ्राइस को न नहीं कहा।

आलिया ने कहा- बेबी किक मार रहा है

आलिया भट्ट ने अपनी स्पीच में अपने सभी फैमिली मेंबर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी लोगों को शांति से उनका भाषण सुनने के लिए भी धन्यवाद किया। आलिया ने अपने पापा महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन और पति रणबीर कपूर के बारे में ढेर सारी बाते कीं। स्पीच के अंत में आलिया भट्ट ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में भी कुछ बाते बताईं। आलिया ने कहा- जहां तक इम्पैक्ट की बात है तो मुझे उम्मीद है कि चाहे जैसे पॉसिबल हो मैं यह आगे भी करती रखूंगी। लेकिन फिलहाल आज की रात इस अवॉर्ड ने सचमुच मुझ पर और मेरे होने वाले बेबी पर असर किया है जो मेरी पूरी स्पीच के दौरान मुझे किक मार रहा था। थैंक यू सो मच एवरीवन।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इसके बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। हाल ही में आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+