ये हैं बॉलीवुड की वो 4 हसीनाएं, जो शादी के तुरंत बाद हुईं प्रेगनेंट, जानिए उनके नाम
बॉलीवुड में ऐसी कईं एक्ट्रेसेस हैं जो कि शादी के तुरंत बाद ही प्रेगनेंट हो गईं। जानिए इस लिस्ट में आलिया भट्ट के अलावा ऐसी और कौन सी एक्ट्रेसेस हैं।
मुबंई, 27 जून: बॉलीवुड जगत में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। हर रोज कुछ ना कुछ फैंस को हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती हैं। लेकिन, आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने शादी के तुरंत बाद प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर फैंस को हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस लिस्ट में वो कौन सी अभिनेत्रियां शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जो शादी के तुरंत बाद हुईं प्रेगनेंट
बॉलीवुड जगत आम लोगों के जीवन के मुताबिक काफी अलग है। बॉलीवुड ज्यादातर नए सोच के हिसाब से चलता है जिसके बारे में आम आदमी का सोचना और अपनी जिंदगी में लागू करना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ उदाहरण बॉलीवुड में एक बार फिर देखने को मिला। जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शादी के तुरंत बाद ही प्रेगनेंट हो गईं। तो चलिए आज हम आपको उन एक्ट्रेस से रूबरू कराते हैं जिनकी शादी के 1 या 2 महीने बाद ही प्रेगनेंट होने की खबरें सामने आईं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हाल ही में 14 अप्रैल 2022 को शादी हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लेकिन, शादी के 2 महीने बाद अब आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर फैंस को हैरान कर दिया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में लेटे हुए अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद कुछ फैंस ने उनको बधाई दी तो वहीं कुछ फैंस इस खबर से काफी हैरान है।
Recommended Video

दीया मिर्जा
दीया मिर्जा बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी शादी साल 2021 में कारोबारी वैभव रेखी हो गई थी। लेकिन, शादी के 4 महीने बाद ही दीया मिर्जा ने एक बेटे को जन्म दिया था। ये खबर सुनने के बाद फैंस को हैरानी हुई थी कि, आखिर शादी के इतने कम वक्त में वह प्रेगनेंट कैसे हो गईं थीं।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे और दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों की शादी 10 मई 2018 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। अपनी शादी की तस्वीरें नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं शादी के 1 महीने बाद ही नेहा धूपिया ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी थी और उन्होंने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया था।

नताशा स्टेनकोविक
मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हार्दिक से शादी से पहले ही नताशा स्टेनकोविक प्रेग्नेंट हो गई थीं। जब यह बात हार्दिक को पता चली तो दोनों ने तुरंत शादी कर ली। हालांकि कोरोना महामारी के चलते दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications