Cannes 2022: मामे खान के राजस्थानी गीत पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने लगाए ठुमके
जाने माने लोक गायक मामे खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपना राजस्थानी गीत गाया। जिसके बाद उस गाने पर बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेसेस ने डांस किया।
मुंबई, 18 मई: फ्रांस में फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत 17 मई को हो चुकी है। जो कि, 28 मई चलेगा। इस फेस्टिवल में भाग लेने बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए हैं। वहीं इस एक वीडियो सामने आया है। जिसमें राजस्थानी गायक मामे खान लोकगीत गा रहे हैं। उनके इस गाने पर बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं डांस कर रही हैं।

मामे खान के गाने पर झूम उठी ये हसीनाएं
बता दें कि, ये वही प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान हैं जिन्होंने कांस के रेड कार्पेट पर चलकर नया इतिहास रचा। फिलहाल इस फिल्म फेस्टिवल से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मामे खान राजस्थानी गीत गा रहे हैं और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौतेला और पूजा हेगड़े एक साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
#WATCH | Folk singer Mame Khan sings during the inauguration of India Pavilion at the 75th #CannesFilmFestival. Actors Deepika Padukone, Urvashi Rautela, Tamannaah Bhatia and Pooja Hegde dance as he sings. pic.twitter.com/gYSzIrkftn
— ANI (@ANI) May 18, 2022
रेड कार्पेट पर पहली बार उतरीं ये एक्ट्रेस
कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई से हो रही है। इस बार का ये फेस्टिवल बेहद ही खास है। इसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर जज के तौर पर नजर आएंगी। बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहली बार उतरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications