कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी 'द उदयपुर फाइल्स' पर लगी रोक हटी, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
राजस्थान में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' अब रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। मंत्रालय ने इस फिल्म पर लगी सारी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। इसके साथ इस फिल्म पर लगी रिलीज से रोक हटा ली है। अब ये फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकेगी।
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म अब 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकगी। असल में ये फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने की थी। लेकिन अलग-अलग धार्मिक संगठनों ने इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके अलावा कन्हैयालाला हत्याकांड से जु़ड़े एक आरोपी ने भी रोक की याचिका लगाई थी।

फिल्म में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म पर 55 कट लगाए हैं। इसके बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आदेश जारी कर बताया कि इतने कट्स लगने के बाद फिल्म को रिलीज से रोकने का कोई ठोस वजह नहीं थी। इसीलिए बाकी सभी याचिकाओं को दरकिनार करते हुए, इसे रिलीज करने का फैसला दिया है।
फिल्म पर क्यों लगी थी कोर्ट की रोक?
10 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर तब तक के लिए रोक लगा दी जब तक कि केंद्र सरकार उन याचिकाओं पर फैसला नहीं ले लेतीं जिनमें फिल्म पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी और कहा गया था कि यह समाज में 'असहमति को बढ़ावा' दे सकती है।
डिस्क्लेमर में कुछ बदलावों की सिफारिश
केंद्र ने अब फिल्म के डिस्क्लेमर में कुछ बदलावों की सिफारिश की है और फिल्म निर्माताओं से मूल डिस्क्लेमर को संशोधित डिस्क्लेमर से बदलने को कहा है। समिति ने कुछ व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करने वाले क्रेडिट फ्रेम को हटाने की भी सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications