शो 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' में होगा 20 साल का लीप, मेकर्स ने जारी किया नया टीजर

स्टार प्लस का जाना-माना कोर्टरूम ड्रामा एडवोकेट अंजलि अवस्थी अब 20 साल का बड़ा लीप लेने वाला है। जिससे शो की कहानी एक नए और दमदार मोड़ पर पहुंचने वाली है। सच और इंसाफ के लिए लड़ाई दिखाने वाले इस शो में अब तक अंजली अवस्थी की कहानी दिखाई गई है, जो एक निडर और ईमानदार वकील है।

उसने हर बार सच्चाई के लिए आवाज़ उठाई और अन्याय के ख़िलाफ़ डटकर खड़ी रही। उसकी तेज़ सोच और मज़बूत इरादों ने उसे दर्शकों के लिए उम्मीद और हौसले की मिसाल बना दिया है। अब मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें इस 20 साल के लीप की झलक दिखाई गई है।

Advocate Anjali Awasthi

अब कहानी में अगली पीढ़ी की एंट्री के साथ एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र में इस बदलाव की झलक दिखाई गई है, जहां यह साफ हो जाता है कि अब नई कहानी की कमान संभालेंगी अंजली अवस्थी की बेटी, आरती अवस्थी। जैसे ही एडवोकेट अंजलि अवस्थी की विरासत अब अगली पीढ़ी के साथ आगे बढ़ती है, दर्शकों को एक बार फिर देखने को मिलेगा इमोशन्स, ड्रामा और कोर्टरूम की तीखी टक्कर का नया दौर। ये लीप जहां कहानी में नई ऊर्जा लेकर आएगा, वहीं इंसाफ, सच्चाई और हिम्मत जैसे मूल्यों से जुड़ी उस पुरानी जड़ को भी मजबूती से थामे रहेगा, जिसने इस शो को खास बनाया है।

अब शो की कहानी में नए अध्याय की शुरुआत होगी। जिसे दर्शक देखने चाहते हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि मेकर्स इस बदलाव करने की कोशिश बहुत दिनों से कर रहे थे। शो स्टार प्लस में आता है। 20 साल लीप के इस एपिसोड की शुरुआत 30 जून से होगी। स्टार प्लस के अलावा इसे जियोहॉटस्टार में भी देख सकते हैं। फैंस देखना चाहते हैं कि लीप के बाद शो में उसी तरह का मजा रहता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+