'The rings of power' बनी अब तक की सबसे महंगी सीरीज, 3700 करोड़ रुपये में हुई तैयार

लेट्सओटीटी ग्लोबल ने 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज का बजट बताते हुए ट्वीट किया कि अमेजन प्राइम की द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स का बजट 3700 करोड़ रुपये है।

मुंबई, 6 सितंबर: फेमस वेब सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज को लोगों का खूब प्यार मिला था। सीरीज को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। अब लेट्सओटीटी ग्लोबल ने इस सीरीज का बजट बताते हुए ट्वीट किया कि अमेजन प्राइम की द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स का बजट 3700 करोड़ रुपये रहा है। इस वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

rings of power

बताते चलें कि अमेजॉन प्राइम वीडियो की बात करें, तो उन्होंने द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर को मिले व्यूज को लेकर इसे अब तक की सबसे बड़ी सीरीज बताया है।

जानकारी के मुताबिक इस सीरीज को दुनियाभर में 2.5 करोड़ लोगों ने देखा। वहीं ये अब तक की सबसे महंगी सीरीज बताई जा रही है।

कथित तौर पर द रिंग्स ऑफ पावर के शुरुआती सीजन पर 465 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए गए हैं, जिससे ये अब तक का सबसे महंगा टेलीविजन शो बन गया है।

बताते चलें कि दो सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई इस वेब सीरीज को खूब दर्शक मिले। प्राइम द्वारा सीरीज के प्रीमियर डे पर ग्लोबल व्यूअरशिप के जारी आंकड़ों के मुताबिक द रिंग्स ऑफ पावर को पहले दिन ही दुनियाभर में 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ दर्शकों ने देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+