फ्लॉप फिल्मों के बाद प्रभास ने की अपनी फीस में कटौती, ‘द राजा साब' के लिए एक्टर को मिले महज इतने रुपये!
The Raja Saab Starcast Fee: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' रिलीज़ से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। करीब 450 करोड़ रुपये के विशाल बजट पर तैयार इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म की रिलीज़ से पहले इसकी स्टार कास्ट की फीस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है, जिसने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है।

प्रभास ने फीस में की कटौती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए प्रभास ने अपनी सामान्य फीस से कम राशि लेने पर सहमति जताई है। मेकर्स का मानना है कि प्रभास का यह फैसला फिल्म के भारी बजट को संतुलित रखने और प्रोडक्शन क्वालिटी को और बेहतर बनाने में मददगार साबित हुआ है। प्रभास की यह रणनीति पहले भी बड़े प्रोजेक्ट्स में देखने को मिल चुकी है।
संजय दत्त का दमदार किरदार
फिल्म में संजय दत्त एक मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्हें करीब 5 से 6 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। संजय दत्त की मौजूदगी फिल्म में वजनदार अभिनय और स्क्रीन प्रेज़ेंस जोड़ने का काम करेगी। इस फिल्म में मालविका मोहनन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब मालविका और प्रभास एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसके लिए मालविका ने करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। उनकी कास्टिंग को फिल्म के लिए एक फ्रेश अपील के तौर पर देखा जा रहा है।
निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार की अहम भूमिकाएं
निधि अग्रवाल भी 'द राजा साब' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। प्रभास के साथ यह उनकी पहली फिल्म है, जिसके लिए उन्हें 1.2 से 1.5 करोड़ रुपये की फीस मिली है। वहीं, तीसरी मुख्य अभिनेत्री रिद्धि कुमार को उनके खास किरदार के लिए करीब 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं। माना जा रहा है कि उनका रोल कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आएगा।
कॉमेडी का तड़का
फिल्म में हास्य का रंग भरने के लिए मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम भी शामिल हैं, जिन्होंने करीब 80 लाख रुपये की फीस ली है। इसके अलावा, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि उनकी भूमिका और फीस को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications