The Raja Saab BO Collection Day 7: प्रभास की 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर फिसली, 7 दिनों में की इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' से दर्शकों और मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ तेजी से नीचे आ गया है।

नेगेटिव रिव्यू ने 'द राजा साब' की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
दमदार ओपनिंग के बावजूद कमजोर वर्ड ऑफ माउथ और नेगेटिव रिव्यू ने फिल्म 'द राजा साब' की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है,जिसका असर अब साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नजर आ रहा है। लोग इस फिल्म से निराश हो गए हैं।

The Raja Saab

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट

-मारुति के निर्देशन में बनी फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज से पहले जबरदस्त बज बनाया था और यही वजह थी कि पहले दिन मूवी ने शानदार शुरुआत की। हालांकि दूसरे दिन से ही कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली।

-वीकेंड पर जहां फिल्म को उछाल मिलना चाहिए था, वहां भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। वहीं वीक डेज में तो हालात और खराब हो गए। सोमवार को मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद मंगलवार और बुधवार को भी फिल्म संघर्ष करती नजर आई। हालांकि बुधवार को हल्की रिकवरी जरूर दर्ज की गई थी।

'द राजा साब' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की अब तक की कमाई इस प्रकार रही है-

पेड प्रीव्यू- 9.15 करोड़ रुपए
पहला दिन- 53.75 करोड़ रुपए
दूसरा दिन- 26 करोड़ रुपए
तीसरा दिन- 19.10 करोड़ रुपए
चौथा दिन- 6.60 करोड़ रुपए
पांचवां दिन- 4.80 करोड़ रुपए
छठा दिन- 5.25 करोड़ रुपए

फिल्म ने 7वें दिन की कितनी कमाई?

वहीं सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन यानी गुरुवार को 5.65 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का 7 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 130.40 करोड़ रुपए तक पहुंच पाया है।

400 करोड़ के बजट के आगे कमाई फीकी

'द राजा साब' के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात इसकी भारी-भरकम लागत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है जबकि एक हफ्ते में ये फिल्म अपनी लागत का 30 से 35 फीसदी भी नहीं निकाल पाई है। अब तक फिल्म 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी जिससे इसके हिट होने की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं।

क्या 'बॉर्डर 2' से बढ़ेंगी मुश्किलें

फिल्म के सामने अब समय भी कम बचा है। आगामी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसके बाद 'द राजा साब' के लिए स्क्रीन्स और दर्शक दोनों बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में लागत वसूली की राह और भी कठिन होती दिख रही है।

'द राजा साब' की स्टार कास्ट

फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, संजय दत्त,जरीना वहाब, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। खासतौर पर संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म के इमोशनल एंगल को और मजबूत किया है जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था।

क्या है 'द राजा साब' की कहानी?

-फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के एक सुनसान गांव से शुरू होती है जहां राजा साब अपनी दादी गंगा देवी के साथ रहता है। अल्जाइमर से पीड़ित गंगा देवी को पूरा विश्वास है कि उनके पति कनकराजा (संजय दत्त) किसी मिशन पर गए हैं और जल्द लौटेंगे।

-कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब राजा साब की मुलाकात एक ऐसे शख्स से होती है जो हूबहू उसके दादा जैसा दिखता है। इसके बाद शुरू होता है एक भावनात्मक सफर जिसमें सुपरनैचुरल ट्विस्ट और हॉरर एलिमेंट्स कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+