The Raja Saab BO Collection Day 4: क्या फेल हुई प्रभास की 'द राजा साब'? चौथे दिन हुई इतनी कमाई
The Raja Saab Box Office Collection Day 4: प्रभास स्टारर और मारुति के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' से बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने रिलीज के साथ अच्छी शुरुआत जरूर की थी लेकिन कमजोर कहानी, फीके डायलॉग्स और नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी रफ्तार पर जल्दी ही ब्रेक लगा दिया।
मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है 'द राजा साब'
क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू का असर अब साफ तौर पर कलेक्शन में दिखने लगा है। वीकेंड खत्म होते ही 'द राजा साब' मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में चौथे दिन जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

चौथे दिन 'द राजा साब' की कितनी हुई कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चौथे दिन यानी 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को फिल्म ने करीब 5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब लगभग 113.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अब तक का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
प्रीव्यू शोज- 9.15 करोड़ रुपए
पहला दिन (शुक्रवार)- 53.75 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार)- 26 करोड़ रुपए (51.63 फीसदी गिरावट)
तीसरा दिन (रविवार)- 19.1 करोड़ रुपए (26.54 फीसदी गिरावट)
चौथा दिन (सोमवार)- 5.4 करोड़ रुपए
वीकेंड पर भी ग्रोथ न दिखा पाना फिल्म के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।
4 दिन बाद भी आधा बजट नहीं निकाल पाई फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'द राजा साब' करीब 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी है। 4 दिनों में 113 करोड़ रुपए की कमाई के साथ फिल्म अब तक आधा बजट भी रिकवर नहीं कर पाई है। ब्लॉकबस्टर बनना तो दूर, मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए अब फिल्म के लिए लागत निकालना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
प्रभास के स्टारडम पर भी उठे सवाल
भारतीय सिनेमा को घरेलू और इंटरनेशनल स्तर पर कई मेगा ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रभास से इस फिल्म को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि 'द राजा साब' की कमजोर स्क्रिप्ट और एक्सीक्यूशन ने साफ कर दिया है कि सिर्फ स्टार पावर के दम पर बॉक्स ऑफिस जंग नहीं जीती जा सकती।
आने वाले दिनों में और गिरेगा कलेक्शन?
-वर्किंग डेज शुरू होने के साथ अब फिल्म की कमाई में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है। अगर जल्द ही वर्ड ऑफ माउथ में सुधार नहीं हुआ तो द राजा साब पर फ्लॉप का ठप्पा लगना तय माना जा रहा है।
-'द राजा साब' ने अच्छी शुरुआत जरूर की थी लेकिन नेगेटिव रिव्यू और कमजोर कंटेंट ने इसकी बॉक्स ऑफिस रेस लगभग थाम दी है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं, जो ये तय करेगी कि ये फिल्म कितनी बड़ी निराशा बनकर रह जाती है।












Click it and Unblock the Notifications