The Mehta Boys Trailer: 'द मेहता बॉयज' का इमोशनल ट्रेलर रिलीज, नहीं देखा होगा पिता-बेटे का ऐसा रिश्ता

The Mehta Boys Trailer: बॉलीवुड के दमदार एक्टर बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

फिल्म 'द मेहता बॉयज' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म का ट्रेलर दिल को छू लेने वाली और इमोशनल कहानी की झलक दिखाता है। ट्रेलर देखकर साफ पता लग रहा है कि ये एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें पिता-बेटे के रिश्ते की सच्ची भावनाओं को दिखाया गया है। ये रिश्ता गलतफहमियों और अनकही भावनाओं से जूझ रहा है।

The Mehta Boys Trailer

7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'द मेहता बॉयज' आगामी 7 फरवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ये फिल्म परिवार के स्ट्रगल, समझौते और दूसरा मौके देने की कहानी को दर्शाती है। फिल्म में बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी ने साथ में काम किया है। बोमन ईरान इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।

'मेरे लिए ये मूवी एक बेहद पर्सनल जर्नी है'

फिल्म 'द मेहता बॉयज' को लेकर बोमन ईरानी का कहना है- मेरे लिए ये मूवी एक बेहद पर्सनल जर्नी है। बाप-बेटे के बीच का रिश्ता सबसे मुश्किल और इमोशनल रिश्तों में से एक है। इस फिल्म के साथ, मैं ये दिखाना चाहता था कि दो ऐसे लोगों के बीच का बंधन, जो एक-दूसरे की बहुत परवाह करते हैं, कैसे समय, गलतफहमियों और अनसुलझे मुद्दों से परखा जा सकता है।

अविनाश तिवारी ने फिल्म को लेकर कही ऐसी बात

आपको बता दें कि इस फिल्म में एक्टर अविनाश तिवारी ने बोमन ईरानी के बेटे का रोल निभाया है। अविनाश तिवारी ने फिल्म में अपने रोल को लेकर कहा है- बेटे अमय का किरदार मुश्किलों से भरा हुआ है, जो पारिवारिक निष्ठा और नाराजगी के बीच उलझा हुआ है। कुछ हालात उसे अपने पिता के साथ एक टकराव में ले जाते हैं, जो उसके नजरिए को बदल देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+