'ममता दीदी ने फिल्म देखी नहीं और बैन कर दी', बंगाल में 'द केरल स्टोरी' बैन होने पर भड़के सुदीप्तो सेन
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को पश्चिम बंगाल फिल्म को बैन कर दिया गया। ममता बनर्जी के इस फैसले पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया।

Sudipto Sen Slams Mamata Banerjee: 5 मई को रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। तो वहीं कुछ राज्यों में फिल्म को लेकर खुलकर विरोध हो रहा है। ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर दिया। जिस पर अब डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने अपना रिएक्शन दिया।
'द केरल स्टोरी' बैन होने पर भड़के सुदीप्तो सेन
द केरल स्टोरी के रिलीज के चौथे दिन यानी 8 मई को सीएम ममता बनर्जी ने बैन कर दिया। उनके इस फैसले को राजनीति से जोड़ा जा रहा है। अब फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने ममता बनर्जी से अपील की है कि वह पहले इस फिल्म को जाकर देखें फिर कोई इस पर फैसला लें।
लोगों ने फिल्म का किया था दिल से स्वागत
एएनआई को दिए इंटरव्यू में सुदीप्तो सेन ने कहा, ममता बनर्जी इस फिल्म को बिना देखे बैन करने का फैसला कैसे ले सकती हैं। कोलकाता के लोगों ने फिल्म का खुले दिल से स्वागत किया। पहले चार दिन ये फिल्म कोलकाता में हाउसफुल चली है। आप जानते हैं कि इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। बंगाल के सिनेमाघरों के बाहर ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
ममता बनर्जी के फैसले पर कही ये बात
सुदीप्तो सेन ने आगे कहा, 'मैं खुद भी एक बंगाली हूं। लोग मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं कि मैंने इतने संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म बनाई है। फिर ना जाने कल शाम को ममता दीदी को क्या इनपुट मिला और उन्होंने इस तरह से अचानक फिल्म को कोलकाता में बैन करने का फैसला किया।'
ममता बनर्जी फैसले को बताया राजनीति
डायरेक्टर ने आगे ममता बनर्जी के इस फैसले की आपत्ति जताई और उनसे अपील करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित निर्णय है। मैं ममता दीदी से अनुरोध करता हूं कि वो खुद पहले फिल्म को देखें और फिर फैसला करें कि क्या फिल्म के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए या नहीं।"
इन राज्यों में बैन हुई फिल्म
बता दें कि, अभी तक दो राज्यों में फिल्म द केरल स्टोरी को बैन कर दिया गया है। जिसमें तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया। वहीं कमाई के मामले में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 दिन में फिल्म 40 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications