The Kerala Story: '32,000 महिलाओं' वाले दृश्य को हटाएंगे निर्माता, हाईकोर्ट को दिया आश्वासन
फिल्म द केरला स्टोरी पहले ही विवादों में घिरी हुई है। अब हाल ही में डायरेक्टर ने केरल उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि फिल्म के टीजर का विवादास्पद हिस्सा हटा दिया जाएगा।

The Kerala Story: फिल्म 'द केरला स्टोरी' लंबे समय से विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने टीजर हटाने पर सहमति जताई थी, जिसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 से ज्यादा महिलाओं को आईएसआईएस में भर्ती कराया गया है।
निर्माता ने बोली थी ये बात
निर्माता ने आज केरल हाई कोर्ट को बताया कि टीजर को वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से भी हटा देंगे। उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अब विवादास्पद टीजर को नहीं दिखाएंगे।
महिलाओं वाला विवादित सीन
बताते चलें कि फिल्म के टीजर में दिखाया गया था कि केरल की 32000 से भी ज्यादा महिलाएं आईएसआईएस में भर्ती हुईं। इस बीच केरल हाई कोर्ट ने फिल्म द केरला स्टोरी की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अदालत ने कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। कोर्ट ने कहा कि सीबीएफसी जैसी अथोरटी ने फिल्म की जांच की है और इसे पब्लिकेशन के लिए सही पाया है।
सुप्रीम कोर्ट बोली थी ये बात
बताते चलें कि केरल में युवा हिंदू महिलाओं के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट आईएस में शामिल करने के पहले कथित कट्टरता और इस्लाम में धर्मांतरण पर बनी ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका का उल्लेख पहली बार 2 मई को किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि ये सबसे खराब तरह का नफरत भरा भाषण और ऑडियो विजुअल प्रोपेगेंडा है।
फिल्म में एक्टर्स की मेहनत
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निर्माताओं ने फिल्म में पैसा लगाया है और एक्टर्स ने मेहनत। ऐसे में ये मार्केट तय करेगा कि फिल्म कैसी है। इस बीच अदा शर्मा स्टारर इस विवादित फिल्म द केरला स्टोरी के शो को विरोध के बीच केरल के कई राज्यों में रिलीज के लिए रोक दिया गया है। कोच्चि में पहले लिस्टेड दो शो रद्द कर दिया गए। लुलु मॉल और सेंटर स्क्वायर मॉल के थिएटर मालिकों ने फिल्म के बायकॉट का फैसला लिया है। इसी तरह कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, कन्नूर और वायनाड जिलों में इस फिल्म को सिनेमाघरों में ना दिखाने का फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications