The Kerala Story ने पहले दिन कमाए 8 करोड़, जानिये पहले दिन कैसा था 'द कश्मीर फाइल्स' का हाल
The Kerala Story BO Collection: फिल्म द केरला स्टोरी को कश्मीर फाइल्स से कंपेयर करते हुए लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया। कश्मीर फाइल्स के फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो ये 3.36 करोड़ रहा था।

The Kerala Story Box Office Day 1: लंबे समय तक चली राजनीतिक खींचतान के बाद आखिरकार अदा शर्मा स्टारर द केरला स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस को कॉम्प्लिमेंट्स और क्रिटिक्स दोनों ही तरह के फीडबैक मिल रहे हैं।
पहले दिन की इतनी कमाई
कई लोग फिल्म द केरला स्टोरी को पॉलिटिकल एंगल दे रहे हैं तो कईयों का मानना है कि ये रिएलिटी दिखा रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो तरण आदर्श के मुताबिक, सुदीप्तो सेन की फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 8.03 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, अभी आधिकारिक आंकड़े जारी होने बाकी हैं।
लोगों ने 'कश्मीर फाइल्स' से किया कंपेयर
साल 2022 में आई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स भी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। विवादों के बीच फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं फिल्म के कैरेक्टर्स से लेकर डायरेक्टर तक को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए, तो इसने शुरुआती दिन महज 3.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यानी फिल्म द केरला स्टोरी से भी कम। लेकिन फिल्म के वीकेंड की बात की जाए, तो इसने 26.41 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
जमकर रिएक्ट कर रहे हैं लोग
अब फिल्म केरला स्टोरी की बात करें, तो शुरुआती दिन में तो फिल्म ने कश्मीर फाइल्स से दोगुना कलेक्शन किया है। बाकी आने वाले दिनों में ही बताया जा सकता है कि फिल्म किस तरह कमाई कर रही है। रिस्पॉन्स की बात करें, तो फिल्म को क्रिटिक्स और सराहना दोनों ही मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद लोग काफी रिएक्शन्स दे रहे हैं।
'प्रोपेगेंडा सर्व करने के लिए बनाई फिल्म'
बताया जा रहा है कि फिल्म द केरला स्टोरी को वीकेंड पर काफी अच्छा कलेक्शन मिल सकता है। खबरें ये भी चल रही हैं कि फिल्म के लिए सिनेमाघरों में शाम और रात के कुछ शोज भी बढ़ाए गए हैं। फिल्म की तुलना कश्मीर फाइल्स से की जा रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों ही फिल्में प्रोपेगेंडा सर्व करने के लिए बनाई गई हैं। दोनों का बजट भी बिल्कुल एक जैसा ही बताया गया।
जमकर हुई थी कंट्रोवर्सी
बता दें कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। केरल हाईकोर्ट में अर्जी भी लगाई गई थी। हालांकि, कोर्ट ने इसके कंटेंट को विवादित ना बताकर इसकी रिलीज पर रोक लगाने से साफ इंकार कर दिया। इस बीच कोर्ट ने मेकर्स से फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया से हटाने को जरूर कहा। टीजर का वो हिस्सा जिसमें कहा जा रहा था कि 30000 लड़कियों का धर्मपरिवर्तन किया गया, उसे मेकर्स ने हटा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications