The Kerala Story को प्रोपेगैंडा कहने वालों पर भड़कीं अदा शर्मा, विरोध करने वालों को एक्ट्रेस ने दी ऐसी सलाह

विवादों के बाद आखिरकार अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई लोगों ने इस फिल्म को प्रोपेगैंडा बताया।

The Kerala Story

Adah Sharma The Kerala Story: फिल्म मेकर सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले काफी विवादों में रही। फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही थी लेकिन बावजूद इसके द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

प्रोपेगेंडा कहे जाने पर अदा शर्मा ने किया ट्वीट
फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी धर्म परिवर्तन और वहां की लड़कियों को आईएसआईएस जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जोड़ने पर आधारित है। फिल्म में दावा किया गया है कि केरल की 32 हजार हिंदू और ईसाई महिलाओं से इस्लाम धर्म कबूल कराया गया और फिर इन्हें सीरिया ले जाकर ISIS में भर्ती करवाया। कुछ लोग फिल्म की कहानी को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे प्रोपेगैंडा बता रहे हैं।

एक्ट्रेस ने की लोगों की बोलती बंद
अब इसी मामले में द केरल स्टोरी की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वालों की बोलती बंद की। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बस ये दो शब्द गूगल पर टाइप करें
अदा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'और कुछ लोग अभी भी फिल्म द केरल स्टोरी को एक प्रोपेगैंडा फिल्म कह रहे हैं। वह कई भारतीय फिल्मों के टेस्टिमोनियल्स देखकर ये कह रहे हैं कि ऐसी घटनाएं हुई ही नहीं हैं। 'मेरा आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि बस आप गूगल पर ये दो शब्द ISIS और Brides टाइप करें, शायद गोरी लड़कियों का अकाउंट है, जो आपको बता सकता है कि हमारी भारतीय फिल्म की कहानी सच्ची है।'

द केरल स्टीरी को मिली अच्छी ओपनिंग
द केरल स्टोरी को लेकर देशभर में हो रहे तमाम विवादों के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली। पहले दिन फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास की जबरदस्त कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म पर विवादों का कोई खास असर नहीं हुआ। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म क्या खास कमाल कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+