The Kashmir Files ने ओटीटी पर मचाया धमाल, जी5 पर मिले इतने लाख व्यूज

'द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी हुई है। इस फिल्म को गत 13 मई से जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

मुंबई, 21 मईः बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और मिथुन चक्रवतर्ती स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बड़े स्क्रीन के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया था। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती ने काफी अहम रोल निभाया है। 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी हुई है। इस फिल्म को गत 13 मई से जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है। एक हफ्ते में, इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

kashmir files

90 लाख बार देखी गई फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग वीकेंड में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सबसे ज्यादा व्यूज, 60 लाख और स्ट्रीमिंग मिनट्स- 220 मिलियन मिले। वहीं इस फिल्म को पहले हफ्ते में 90 लाख बार देखा गया और 300 मिलियन स्ट्रीमिंग मिनट्स प्राप्त हुए. जी5 पर द कश्मीर फाइल्स सभी रिकॉर्ड्स तोड़ती हुई नजर आ रही है।

ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म
द कश्मीर फाइल्स फिल्म की रिलीज के साथ, जी5 पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसने इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन के साथ किसी फिल्म को रिलीज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बारे में कहा- इस फिल्म के थियेटर से डिजिटल रिलीज तक में, इसके लिए दर्शकों का प्यार सिर्फ बढ़ा है। उन्होंने कहा- यह मेरी अब तक की सबसे संतुष्टि देने वाली फिल्म है. मैं ऑडियंस का आभारी हूं कि उन्होंने इसे अपनाया और बहुत प्यार दिया। अनुपम खेर ने इस फिल्म की सफलता में अहम रोल निभाया है। द कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक मूवमेंट है। यह जानकर खुशी होती है कि यह फिल्म डिजिटल डेब्यू के सभी रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है।

फिल्म के बारे में अनुपम खेर की राय
द कश्मीर फाइल्स को लेकर अनुपम खेर ने कहा- जी5 पर इसकी जीत का सिलसिला जारी है। मुझे आने वाले हफ्तों का इंतजार है। साथ ही, मुझे यकीन है कि इस फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है। कई और दिलों को जीतना है। दुनियाभर के लोगों में कश्मीर के लिए प्यार जगाना है और जीत की खुशी जाहिर करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+