The Kashmir Files - कितनी कर चुकी कमाई, अब तक कहां-कहां टैक्स फ्री, कितनी हुईं स्क्रीन्स?
नई दिल्ली। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है। यह 11 मार्च की रिलीज हुई थी। अब तक देश के कई राज्य इसे टैक्स-फ्री कर चुके हैं। वहीं, यह थिएटर्स पर नए रिकॉर्ड और इतिहास बना रही है। बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की ये संभवत: पहली फिल्म है जिसके बिजनेस में 3 दिन में 325% का उछाल देखने को मिला। महज 3 दिन में ही इसने अपनी लागत वसूल ली। कल इसकी रिलीज का चौथा दिन था और कलेक्शन 40 करोड़ के पार जा पहुंचा।
Recommended Video

'द कश्मीर फाइल्स' के चर्चे
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 3.5 करोड़ था, जो दूसरे दिन 8.5 करोड़ और तीसरे दिन 15.10 करोड़ पर पहुंच गया। उसके बाद सोमवार को इसने 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 'द इंडिया टुडे' ने बताया कि, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीन्स में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पहले दिन जहां इसे 600 के आस-पास स्क्रीन्स मिली थीं, वो अब ढाई हजार से ज्यादा हो गई हैं।

इस तरह बढ़ती गई कमाई
जम्मू-कश्मीर के विषय पर बनी 'द कश्मीर फाइल्स' को बहुत से फिल्म समीक्षकों ने 4 से 5 स्टार की रेटिंग दी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसे बेहतरीन फिल्म करार दिया। IMDb पर इसकी रेटिंग 10 हो गई। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल का कहना है कि यह फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसमें चौंकने वाली बात नहीं होगी, क्योंकि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।
बॉक्स आॅफिस पर यह बीते शुक्रवार से है, उस पहले दिन से अब तक का कलेक्शन देख सकते हैं-
- शुक्रवार: 3.55 करोड़
- शनिवार: 8.50 करोड़
- रविवार: 15.10 करोड़
- सोमवार: 16.2 करोड़*

इन राज्यों में हुई टैक्स फ्री
यह फिल्म उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा आदि राज्यों की सरकारों ने टैक्स-फ्री कर दी है। इस फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन लीड एक्टर हैं। जबकि डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल हैं।












Click it and Unblock the Notifications