द कश्मीर फाइल्स की टीम से पीएम मोदी ने की मुलाकात, प्रधानमंत्री की तारीफ से खुश हुए प्रोड्यूसर

नई दिल्ली, 13 मार्च। फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, उनकी पत्नी पल्लवी जोशी और प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की। विवेक अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री और अन्य लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की।

तरन आदर्श ने शेयर की तस्वीर

तरन आदर्श ने शेयर की तस्वीर

फिल्मों के व्यापार पर नजर रखने वाले विश्लेषक तरन आदर्श ने फिल्म की टीम की पीएम मोदी संग मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। अभिषेक अग्रवाल ने भी इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है और पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ की उसके लिए शुक्रिया अदा किया है। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री से मुलाकात काफी अच्छी रही। इसे और भी खास पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ करके बनाया। हम कभी भी फिल्म प्रोड्यूस करने वाले नहीं थे, शुक्रिया पीएम मोदी।

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री ने भी इस तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा, मैं भी अभिषेक अग्रवाल जी आपके लिए खुश हूं, आपने इतनी चुनौतीपूर्ण फिल्म बनाने और भारत की सबसे मुश्किल चुनौती को दिखाने का साहस दिखाया। द कश्मीर फाइल्स की अमेरिका में स्क्रीनिंग ने साबित कर दिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व प्रति दुनियाभर का रुख बदल रहा है। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं, यह फिल्म कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी है जोकि 1990 में हुआ था।

अच्छा बिजनेस कर रही है फिल्म

अच्छा बिजनेस कर रही है फिल्म

इस फिल्म ने रिलीज के बाद पहले ही दिन 3.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी ताकत दिखा रही है, बावजूद इसके कि यह फिल्म सिर्फ 630 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी यह काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। वहीं हरियाणा सरकार ने द कश्मीर फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इस बाबत एक नोटिस जारी करके जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+