Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कश्‍मीर फाइल्‍स: शारदा पंडित को निवस्‍त्र कर दिया जाता है और...रोल निभाने वाली एक्‍ट्रेस हो गईं थीं शर्मिंदा

नई दिल्‍ली, 16 मार्च। द कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म ने हर किसी को भावुक कर दिया है। कश्‍मीर में वर्ष 1990 में कश्‍मीरी हिंदुओं खासकर कश्‍मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता की सच्‍ची कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है । वहीं इस फिल्‍म के हर किरदार निभाने वाले हर कलाकार ने अपने सफल अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

 बहू शारदा पंडित के किरदार ने दर्शकों की नम की आंखें

बहू शारदा पंडित के किरदार ने दर्शकों की नम की आंखें

कश्‍मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर बनी फिल्‍म कश्‍मीर फाइल्‍स में जिन किरदारों के सीन को देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं उनमें पुष्‍कर नाथ पंडित (अनुपम खेर) की बहू शारदा पंडित का किरदार निभाने वाले एक्‍ट्रेस भाषा सुंबली भी शामिल हैं।

वो सीन जिसे देख दर्शकों की रुंह कांप गई

वो सीन जिसे देख दर्शकों की रुंह कांप गई

द कश्‍मीर फाइल्‍स में अनुपम खेर की बहू बनीं भाषा संबुली पर एक ऐसा सीन फिल्‍माया गया है जिसे देख दर्शकों की रुंह कांप गई। फिल्‍म में कश्‍मीरी पंडितों को जब उन्‍हें उनके घरों से पलायन करने को मजबूर कर दिया जाता है और वो कैंप में कष्‍टभरी जिंदगी बिताते हैं तभी आर्मी की वर्दी में खूनी दंरिदें आतंकीआते हैं और शारदा यानी भाषा संबुली को निवस्‍त्र कर देते हैं और.....इस सीन को करते हुए भाषा सुंबली की हालत बहुत खराब हो गई थी।

इस सीन को करने के बाद भाषा की हो गई थी ये हालत

इस सीन को करने के बाद भाषा की हो गई थी ये हालत

भाषा ने इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान का अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया मैं स्‍वयं कश्‍मीर से हूं और ये ही दर्दनाक किस्‍सें सुनकर बड़़ी हुई हूं। आरी से उन्‍हें कांटने वाले सीन के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा इस सीन के बाद मेरा बीपी बहुत लो हो गया था और मैं शूटिंग पूरी होने तक चुपचाप कोने में जाकर बैठ गई थी।

इस सीन की शूटिंग के समय चीख पड़ी थी भाषा

इस सीन की शूटिंग के समय चीख पड़ी थी भाषा

वहीं इस फिल्‍म में एक सीन हैं जिसमें 29 लोगों को एक लाइन में खड़े करके आतंकी अपनी गोली से एक-एक कर मार देते हैं, उस सीन की शूटिंग के समय भाषा सुंबली वहां मौजूद थीं वो उस सीन में इतना इन्‍वाल्‍व हो गई कि वो भूल गई थी कि वो शूटिंग चल रही है और वो चीख पड़ी नहीं मेरी लोगों को मत मारो।

भाषा को इस सीन के बाद पैनिक अटैक आ गया था

भाषा को इस सीन के बाद पैनिक अटैक आ गया था

भाषा को इस सीन के बाद पैनिक अटैक आ गया और वो सांस तक नहीं ले पा रही थी तभी डॉयरेक्‍टर विवेक अग्निहोत्री और बाकी एक्‍टर और टीम उनके पास आई और उन्‍हें संभाला और उनकी हालत खराब होने पर उन्‍हें होटल भेज दिया गया।

मुझे लोगों से आंख मिलाने में शर्मिंदगी हो रही थी

मुझे लोगों से आंख मिलाने में शर्मिंदगी हो रही थी

भाषा सुंबली ने कहा इस समय ऐसा लगा कि मैं अब बचूंगी या नहीं, तीन दिन इसी सदमें में रही और बाद में जब नॉरमल हुईं, इसके बाद मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही थी कि मैं एक एक्‍ट्रेस होने के बावजूद कैसे ऐसे टूट गई। भाषा ने आज तक को दिए इंटरव्‍यू में कहा इसके बाद मुझे लोगों से आंख मिलाने में शर्मिंदगी हो रही थी।

भाषा सुंबली का करियर

भाषा सुंबली का करियर

भाषा कश्‍मीरी हैं और उन्‍होंने जम्मू विश्वविद्यालय से ही ग्रेजुएशन किया। भाषा सुंबली ने रंगमंच संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय दिल्ली से रंगमंच सीखा। कई स्‍टेज ड्रामा में वो हिस्‍सा ले चुकी हैं वो रंगमंच की मझी हुई एक्‍ट्रेस हैं। द कश्‍मीर फाइल्‍स से पहले भाषा दीपिका पादुकोण की छपाक में नजर आईं थी जो एसिड अटैक के पीडि़तों पर बनी है। इसके अलावा छोटे पर्दे की बात की जाएं तो भाषा'एक था रस्टी' 'मेरे डैड की दुल्हन' 'इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज' और 'सबसे बड़ा कलाकार' में नजर आ चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+