द कश्मीर फाइल्स एक्टर दर्शन कुमार ने संघर्ष के दिनों को किया याद, कहा- कभी-कभी पानी से बिस्कुट खाकर सो जाता था
'द कश्मीर फाइल्स' में अभिनेता दर्शन कुमार की एक्टिंग की चारों तरफ चर्चा हो रही है। एक इंटरव्यू के दौरान दर्शन कुमार ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया।
मुंबई, 28 मार्च। 'द कश्मीर फाइल्स' में अभिनेता दर्शन कुमार की एक्टिंग की चारों तरफ चर्चा हो रही है। एक इंटरव्यू के दौरान दर्शन कुमार ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। अभिनेता ने कहा कि साल 2001 में आई तुषार कपूर की फिल्म मुझे कुछ कहना है में एक छोटा सा रोल मिला था उसके बाद मुझे एक लंबा सफर तय करना पड़ा। साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम में भी उन्हें एक छोटा सा सपोर्टिंग रोल ऑफर हुआ था।
यह भी पढ़ें: उनका पुनर्वास करने के बजाय भाजपा कश्मीरी पंडितों से कह रही है कि हमने आपके लिए फिल्म बनाई है- केजरीवाल

फिल्म मैरी कॉम से लगे करियर को पंख
उनके करियर को तब पंख लगे जब उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म मैरी कॉम में उनके पति ओन्लर कॉम की भूमिका निभाई। फिल्म द कश्मीर फाइल्स में कृष्णा पंडित के उनके रोल को काफी सराहा जा रहा है। आज दर्शन के सितारे भले ही सातवें आसमान पर हों, लेकिन कभी वो दिन भी थे जब दर्शन भूखे पेट ही सो जाया करते थे।

संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुक हुए दर्शन
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए दर्शन भावुक हो गए। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने करियर के आखिरी दो दशकों में बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा, दर्शन ने सिद्धार्थ कन्नन से कहा, हां बहुत। वो दौर काफी उतार चढ़ाव से भरा था। मैं जब भी उस दौर के बारे में सोचता हूं भावुक हो जाता हूं। शुरुआत से ही वह काफी कठिन समय था। हमें ऑडिशन देने के लिए पूरी मुंबई को पार करते हुए काफी दूर जाना पड़ता था। पहनने के लिए अच्छे कपड़े नहीं थे। मैं अच्छे जूते नहीं खरीत सकता था इसलिए मैंने अंधेरी से 200-300 रुपए के जूते खरीदे और काफी लंबे समय तक उनका इस्तेमाल किया। मैं ऑडिशन के लिए पैदल ही जाता था क्योंकि मेरे पास किराए के लिए पैसे नहीं थे। मैं किराए के पैसे बचाकर पारले जी का पैकेट खरीदता था। एक कप चाय मिल जाए तो ठीक वरना पानी से बिस्कुट खाकर ही पूरा दिन गुजारता था। उन्होंने कहा कि एक रात ऑडिशन से वापस आते समय मेरे जूते उखड़ गए, उस रात कई किलोमीटर तक मुझे नंगे पैर चलना पड़ा।

पैसों की तंगी में भूखे पेट गुजारीं कई रातें
दर्शन ने कहा कि मैं रात करीब 9-10 बजे पैदल चलकर वापस आ रहा था तभी मेरे जूतों का निचला हिस्सा टूट गया। मैं चल नहीं सकता था, मैं लंगड़ा कर चल रहा था। मुझे पास में कोई मोची नहीं मिला। इसलिए मैंने अपने जूते हाथों में लिए और पांच से सात किलोमीटर तक पैदल ही चला।
उन्होंने कहा की पैसों की तंगी के कारण वह कई रात भूखे पेट सोए। उन्होंने कहा कि मैरी कॉम फिल्म के बाद उन्हें काफी प्यार मिला, लेकिन अच्छे काम की तलाश में उनका स्ट्रगल का सिलसिला बंद नहीं हुआ। इसके बाद दर्शन को फिल्म एनएच 10, आश्रम, द फैमिली मैन और सरबजीत जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने का अवसर मिला। अब उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications