Kapil Sharma Show: कपिल ने ऐसा क्या किया कि अचानक बेहोश होकर नीचे गिरीं उनकी पत्नी, हाथ से गिरी पूजा की थाली
करवाचौथ के मौके पर पूजा की थाल लिए खड़ी कपिल की पत्नी अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ीं। ये देखकर कपिल के भी होश उड़ गए।
Kapil Sharma: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की उस वक्त हालत खराब हो गई, जब करवाचौथ पर उनकी पत्नी बेहोश होकर नीचे गिर पड़ीं। बीवी का ऐसा हाल देख कपिल भी काफी हैरान परेशान हो गए। साथ में फैंस भी शॉक हो गए, कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ, कि उनकी पत्नी को चक्कर आ गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस भी काफी उदास हैं कि आखिरकार त्योहार के दिन कपिल के चेहरे पर इतनी शिकन क्यों रही?

कपिल के लिए दो औरतों ने रखा व्रत
कपिल शर्मा के लिए इस करवाचौथ पर दो-दो औरतों ने व्रत रखा था। एक तो उनकी पत्नी और उनकी गर्लफ्रेंड। अब कप्पू हैं ही इतने प्यारे, कि उनके प्यार में दो-दो लड़कियां पागल हैं। लेकिन त्योहार के रंग में उस वक्त भंग पड़ गया, जब कप्पू की पत्नी बेहोश होकर नीचे गिर पड़ीं।

मुसीबत में दिखे 'कप्पू'
घबराइये मत। हम रियल नहीं कॉमेडी शो की बात कर रहे हैं। जी हां! कपिल शर्मा की रियल जिंदगी में तो सब एकदम चंगा चल रहा है। कॉमेडियन ने बड़ी ही धूमधाम से पत्नी गिन्नी संग करवाचौथ का त्योहार मनाया। लेकिन यहां शो में कपिल मुसीबत में दिखे।
वायरल हुआ वीडियो
दरअसल मौका था करवाचौथ का। और कपिल की पत्नी बिंदू और गर्लफ्रेंड गजल दोनों ने ही उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखा हुआ था। मगर कप्पू बुरा फंस गए। अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच कप्पू काफी स्ट्रगल करते नजर आए। सोनी टीवी ने कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड से ये प्रोमो शेयर किया है।

किसके पास जाए 'कप्पू'?
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा की बीवी बिंदू (सुमोना चक्रवर्ती) और गर्लफ्रेंड गजल (सृष्टि रोड़े) कपिल की आरती उतारने के लिए उन्हें बुला रही हैं। कप्पू दोनों के बीच खड़े हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किसके पास जाया जाए।

बेहोश हुई बिंदू
फिर कप्पू को गजल के पास जाते हैं, लेकिन अचानक से बिंदू बेहोश हो जाती हैं। बिंदू की पूजा की थाली भी नीचे गिर जाती है। ये देखकर कप्पू के भी होश उड़ जाते हैं। शो के प्रोमो का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications