The Kapil Sharma Show: जानिए क्यों शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा -'आज हम बर्बादी के कगार पर आ गए?'
नई दिल्ली, 23 अगस्त। 'द कपिल शर्मा' शो की धमाकेदार वापसी हो चुकी है। बीते शनिवार- रविवार को कपिल और उनकी टीम ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है तो वही आने वाले वीकेंड के लिए शो का प्रोमो आउट हो गया है। जिससे ये पता चल गया है कि आने वाले शनिवार- रविवार पर शो का मेहमान कौन होगा? तो साथियों आपको बता दें कि इस बार शो में आपको बीते जमाने के दो सुपरस्टार्स शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र नजर आएंगे, जो कि कपिल के साथ जबरदस्त ढंग से मस्ती करते दिखाई देंगे।

'शादी के बाद' के बाद 'शरारत' शुरू
शो के प्रोमो ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। जो प्रोमो आउट हुआ है, उसमें कपिल शर्मा, शॉटगन से पूछते हैं कि आपने दो फिल्में की हैं, जिनके नाम है 'शरारत' और 'शादी के बाद', तो मेरा सवाल ये है कि आपने 'शरारत' पहले की या फिर 'शादी के बाद' ये काम शुरू किया।

'...आज बर्बादी की कगार पर आ गए हैं'
जिस पर सबकी बोलती बंद करने वाले शत्रुघ्न कहते हैं कि 'शादी के बाद' के बाद 'शरारत' का सिलसिला शुरू हुआ और इसी वजह से आज बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। ये बात सुनते ही धर्मेंद्र और पूरी टीम ठहाके लगाकर जोर-जोर से हंसने लगती है।

धमाकेदार रहा पहला एपीसोड
मालूम हो कि शो के तीसरे सीजन का पहला एपीसोड 21 अगस्त को प्रसारित हुआ। जिसमें अजय देवगन अपनी फिल्म भुज का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जबकि रविवार को अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ फिल्म बेलबॉटम का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इसमें कोई शक नहीं कि शो ने धमाकेदार वापसी की है। गौरतलब है कि इस बार शो में कपिल की पुरानी टीम के साथ जानेमाने कॉमेडियन सुदेश लहरी भी हैं।
जानिए क्यों ऑफ-एयर हुआ था शो?
' द कपिल शर्मा शो' बंद होने के पीछे दो वजह बताई गई थीं। पहली ये कि महाराष्ट्र में फैले कोरोना संक्रमण के कारण शो को शूट करने में खासी दिक्कतें आ रही थीं और दूसरी ये कि फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं, ऐसे में वो थोड़ा वक्त अपने परिवार संग व्यतीत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके कारण शो को ऑफ एयर किया गया था।
लोग खुश हैं शो की वापसी से
फिलहाल शो की वापसी हो चुकी है और लोग इसका लुत्फ भी उठा रहे हैं, अब ये कितना लोगों को खुश कर पाता है, ये तो टीआरपी चार्ट ही बता पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications