किरण राव के बाद तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? एक्टर ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर कपिल शर्मा भी रह गए दंग
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अब तक कई सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए इस शो में इस बार सुनील ग्रोवर की वापसी हुई है जिसकी वजह से शो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इसके अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसमें इस बार बॉलीवुड एक्टर आमिर खान नजर आएंगे।
बता दें कि, आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अभी तक कपिल शर्मा शो में बहुत कम नजर आए हैं। वह पिछले 10 सालों से इस शो में शामिल होने से इंकार करते रहे। लेकिन अब फाइनली वह कपिल शर्मा के शो में पहुंच गए। इस एपिसोड में एक्टर अपनी लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करने वाले हैं। ऐसे में फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में कपिल शर्मा ने आमिर खान का स्वागत किया। आमिर ब्लू जैकेट और डेनिम जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। आमिर खान को शो में देखकर खुद कपिल शर्मा हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि आप शो में आएंगे। इस दौरान सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा ने मिलकर आमिर खान का मजाक उड़ाया और उनकी टांग खिंचाई की।
आमिर खान से कपिल मजाक-मजाक में कहते हैं कि अब उन्हें सेटल हो जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने एक्टर की शादी को लेकर सवाल पूछा। ये सुनते ही आमिर खान की हंसी छूट जाती है और वह चुप हो जाते हैं। इसके अलावा अर्चना पुरन सिंह ने आमिर से पूछा कि वह कभी किसी अवॉर्ड शो में शामिल क्यों नहीं होते। तो एक्टर ने कहा, 'समय कीमती है उसका सही इस्तेमाल करना चाहिए।'
इसके अलावा कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ आमिक ऱान ने खूब मस्ती की और साथ ही उन्होंने अपना डांस स्टेप किया। शो का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रोमो देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। फिलहाल फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications