'The Elephant Whisperers' की डायरेक्टर ने अवॉर्ड मिलने पर जताई खुशी, भावुक होकर बोली ये बात
The Elephant Whisperers: इस बार ऑस्कर में शॉर्ट फिल्म 'द एफिफेंट व्हिस्पर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को लेने के लिए डॉक्यूमेंट्री की डायरेक्टर और प्रोड्यूरसर स्टेज पर पहुंचे।

Kartiki Gonsalves Winning Speech: इस बार ऑस्कर भारत के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन में भारत की शॉर्ट फिल्म 'द एफिफेंट व्हिस्पर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। ऐसे में ये भारत के लिए बहुत बड़ी जीत है। इस अवॉर्ड को लेने के लिए डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा स्टेज पर पहुंचे। अब गोंसाल्विस की विनिंग स्पीच खूब चर्चा में है। अपने भाषण में उन्होंने इसे बड़ी जीत बताया है।
कार्तिकी गोंसाल्वेस और गुनीत मोंगा इस अवॉर्ड को लेने के लिए स्टेज पर पहुंचे। अवॉर्ड लेने के बाद कार्तिकी ने कहा कि मैं आज यहां हमारे और प्राकृतिक दुनिया के बीच के बॉन्ड के बारे में बात करने के लिए खड़ी हूं। अपने समुदाय के सम्मान के लिए यहां खड़ी हूं। और अंत में हमारे अस्तित्व के लिए।
उन्होंने आगे कहा कि स्वदेशी लोगों और जानवरों को उजागर करने वाली हमारी फिल्म को पहचानने और प्यार देने के लिए धन्यवाद। इस फिल्म की शक्ति में भरोसा करने के लिए नेटफ्लिक्स को धन्यवाद। प्रोड्यूसर और पूरी टीम को धन्यवाद। और अंत में मेरे माता-पिता और बहन को, जो यहीं कहीं हैं। आप मेरे ब्रह्मांड के केंद्र हो। और मेरी मातृभूमि भारत को धन्यवाद।
द एफिफेंट व्हिस्पर्स डॉक्यूमेंट्री की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में दो अनाथ हाथी के बच्चों को गोद लेता है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब गुनीत मोंगा ऑस्कर को भारत लेकर आए हैं। साल 2019 में भी गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री पीरियड ने अवॉर्ड जीता था।
द एफिफेंट व्हिस्पर्स जीतने की खुशी में प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर करते हुए लिखा कि आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। 2 महिलाओं के साथ भारत की जय। थैंक मॉम डैड गुरुजी शुक्राना। मेरे को प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WWE बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी। 3 महीने की सालगिरह मुबारक हो बेबी। इस कहानी को लाने और बुनने के लिए र्तिकी। देखने वाली सभी महिलाओं को। जय हिंद।












Click it and Unblock the Notifications