अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीज़र देख दर्शक हुए बेकरार, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अनाउंसमेंट के साथ ही ये फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म बन गई है। हाल ही में इस फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ। इसके बाद फिल्म को लेकर एक अलग प्रकार का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। इसके साथ ही रिलीज़ होने के बाद टीज़र ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं।
इसके अलावा टीज़र जब कुछ दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, तो वो अनपी खुशी रोक नहीं पाए। उनका एक्साइटेमेंट और खुशी कैमरे में भी कैद हुई। इस वीडियो में दर्शक खुशी से झूमते, हूटिंग करते और तालियां बजाते हुए नज़र आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

6 दिसंबर को रिलीज़ होगी फिल्म
इस विडियो में बड़ी स्क्रीन पर पुष्पा 2: द रूल का टीजर चल रहा है। दर्शक सिनेमा हॉल में जोर-जोर से चीयर करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "पुष्पा को दीवानगी शुरू हो चुकी है। #Pushpa2TheRule के टीजर को बिग स्क्रीन्स पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों पर होगा पुष्पराज का राज।
आइटम नंबर करेंगी यह हिरोइन
बात दें, पुष्पा 2: द रूल को डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म का पहला पार्ट भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल्स में हैं। जबकि, इसका म्यूजिक टी सीरीज ने तैयार किया है। साथ ही खबरें हैं कि फिल्म में एक आइटम नंबर पर तृप्ति डिमरी भी नज़र आ सकती हैं। इसके पहले पार्ट में सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर किया था। पुष्पा के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे। 6 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे माइत्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications