थलापति विजय ने क्यों लिया इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला? वजह आपको हैरान कर देगी, ये होगी आखिरी फिल्म
Thalapathy Vijay Last Film: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब वह फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। एक्टर ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है।
थलापति विजय का वीडियो वायरल
इस बात का ऐलान खुद थलापति विजय के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक वीडियो जारी करते हुए किया गया है। इस वीडियो में थलापति की फिल्मी जर्नी की एक झलक दिखाई गई है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

इंडस्ट्री से संन्यास ले रहे थलापति विजय
वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि जब थलापति विजय की हर फिल्म सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है तो अचानक उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में थलापति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म 'थलापति 69' की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म की रिलीज के बाद सुपरस्टार ने इंडस्ट्री से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की धूम
जानकारी के अनुसार थलापति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 177 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विजय की आखिरी फिल्म का ऐलान
थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'थलापति 69' की अनाउंसमेंट करते हुए प्रोडक्शन हाउस केवीएन की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- थलापति विजय सर के लिए प्यार, हम सभी आपकी फिल्मों को देखते हुए और उसके साथ आगे बढ़े हैं। आप हर कदम हमारी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। 30 साल तक हमें एंटरटेन करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
थलापति विजय के फैंस हुए इमोशनल
आपको बता दें कि प्रोडक्शन हाउस की तरफ से थलापति विजय की फिल्मी जर्नी वाले 5 मिनट के इस वीडियो में एक्टर की शुरुआत से पूरी जर्नी की एक झलक दिखाई गई है। वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं और वीडियो को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
थलापति विजय का पॉलिटिकल करियर
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय फिल्मों से हटकर अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार देश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक्टर ने अपनी पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम बनाई थी।
-हाल ही में उन्होंने पार्टी के लिए फ्लैग भी लॉन्च किया है। पनैयूर पार्टी कार्यालय में झंडा फहराते हुए विजय ने आधिकारिक पार्टी गीत भी रिलीज किया था। वहीं थलापति विजय ने बताया था कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।












Click it and Unblock the Notifications